Advertisment

आप विधायक सोमनाथ भारती की जमानत पर सुनवाई बृहस्पतिवार को

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

सुलतानपुर (उप्र), 13 जनवरी (भाषा) अभद्र टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की जमानत याचिका पर अब बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

Advertisment

भारती के वकील रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को सुलतानपुर जिले की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई हुई। सरकारी वकील दान बहादुर वर्मा ने विधायक भारती का 'आपराधिक रिकार्ड' जुटाने के लिए समय मांगा।

उन्होंने बताया कि रायबरेली जिले के जायस थाने में अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में दर्ज मुकदमें के मामले में रायबरेली पुलिस ने वारंट-बी जिला कारागार सुलतानपुर में तामील कराया तथा अदालत को इसकी जानकारी दी।

अदालत ने तय किया है अमेठी मामले की सुनवाई 14 और रायबरेली प्रकरण की सुनवाई 15 जनवरी को होगी।

Advertisment

गौरतलब है कि दिल्ली के कानून मंत्री रह चुके और इस वक्त दिल्ली के मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को गत सोमवार को अमेठी पुलिस ने अस्पतालों को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया था।

विधायक को सुलतानपुर जिले की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय की थी। साथ ही उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें