Health Tips: फल या फलों का जूस, क्या है ज्यादा फायदेमंद? दूर कर लें अपना कन्फ्यूजन
जब भी हेल्दी खाने की बात होती है, लोग अक्सर फल और जूस को चुनते हैं। क्या आप जानते हैं कि इनमें से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? चलिए जानते हैं फल या जूस में से ज्यादा फायदेमंद है... स्वस्थ रहने के लिए ताजे फल जूस की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होते हैं... हेल्थ एक्सपर्ट भी यही सलाह देते हैं कि हमें फल खाने चाहिए, न कि सिर्फ उनका जूस... साबुत फल में कैलोरी कम होती है, जबकि जूस पीने से कैलोरी ज्यादा हो जाती है। पैक्ड जूस में शुगर भी मिलाया जाता है, जिससे यह और भी कैलोरी बढ़ा देता है। फल में फाइबर होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। फाइबर से पेट भरा रहता है और आंतों की सफाई भी होती है। लेकिन जूस में फाइबर नहीं होता है। फलों को प्रोसेस करते वक्त उनके माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, जैसे विटामिन-ए और सी, खत्म हो जाते हैं। ताजे फल इन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जबकि जूस में यह कम होते है।पैक्ड जूस को ताजा रखने के लिए उसमें प्रिजरवेटिव्स मिलाए जाते हैं। यह जूस को ज्यादा दिन तक खराब होने से बचाते हैं, लेकिन ये अनहेल्दी होते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें