Advertisment

Health Tips for Curd : दही के साथ प्याज खाने वाले हों जाएं सतर्क, हो सकता है सोराइसिस

वैसे तो दही का सेवन Health Tips for Curd सेहन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Health Tips for Curd : दही के साथ प्याज खाने वाले हों जाएं सतर्क, हो सकता है सोराइसिस

नई दिल्ली। वैसे तो दही का सेवन Health Tips for Curd सेहन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन अगर आप यही दही कुछ खास चीजों के साथ खाते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जानकारों की मानें तो दही के साथ प्याल, मछली आदि का सेवन खतरनाक स्किन प्रॉब्लम को पैदा कर सकता है।

Advertisment

आइए जानते हैं क्या कहते हैं चिकित्सक

पेट के लिए है फायदेमंद Healthy for stomach
दही का सेवन, दूध के मुकाबले कई गुना Health Tips for Curd अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध से ज्यादा कैल्शियम दही में पाया जाता है। इसी के साथ यह आसानी से पचता भी है। विशेषज्ञों की मानें तो पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों को अपच, भूख न लगना, आदि की समस्याओं से निजात पाने के लिए दही का सेवन उपयोग जरूर करना चाहिए।

इनके साथ वर्जित है दही का सेवन

दही के साथ खट्टे फल बनाते हैं टॉक्सिन  Citrus fruits with curd make toxins
जानकारों की मानें तो दही के साथ खट्टे फलों का सेवन शरीर में टॉक्सिन्स बनाता है। टॉक्सिन्स एक तरह के विषाक्त पदार्थ बनाता है। ये इसलिए होता है क्योंकि दही और खट्टे दोनों पदार्थों में अलग-अलग प्रकार के एंजाइम्स पाए जाते हैं। जो एक साथ पचाने में मुश्किल पैदा करते हैं। इसी से उत्पन्न टॉक्सिन्स हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

दही के साथ मछली बिगाड़ सकती है  Fish with curd can spoil the stomach

दही के साथ मछली का सेवन भूलकर भी न करें। क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे के अलग होती है। इन दोनों को एक साथ खाया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसमें विशेष तौर पर उदर विकार घेर लेते हैं।

Advertisment

दही के साथ प्याज बना सकता है सोराइसिस  Onion with curd can make psoriasis

दही के साथ प्याज का सेवन सबसे ज्यादा खतरना​क साबित हो सकता है। दरअसल, इन दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। ऐसे में दोनों को एक साथ उपयोग करना स्किन संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है। दाद-खाज-खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई तरह की समस्याएं आपको घेर सकती हैं।

दही के साथ उड़द दाल कर देगी पाचन खराब  Urad dal with curd will spoil digestion
विशेषज्ञों की मानें तो दही के साथ उड़द दाल का सेवन करना आपकी पाचन क्रिया बिगाड़ सकता है। इन दोनों का एक साथ उपयोग शरीर पर उल्टा असर डाल सकता है। यह सबसे ज्यादा पाचन क्रिया पर असर डालता है।

Advertisment

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विषय विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

स्वास्थ्य खबर दही के साथ मछली का सेवन दही के साथ प्याज का सेवन Urad dal with curd will spoil digestion Onion with curd can make psoriasis mp news hindi Life style Hindi News Channel MP health tips health news Fish with curd can spoil the stomach Citrus fruits with curd make toxins bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें