Advertisment

CoronaVirus in India: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बयान, कहा-' भारत का मानना ​​है कि WHO में बड़े सुधारों की तत्काल जरूरत'

CoronaVirus in India: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बयान, कहा-' भारत का मानना ​​है कि WHO में बड़े सुधारों की तत्काल जरूरत', Health Minister Harsh Vardhan India believes urgent need for major reforms in WHO

author-image
Shreya Bhatia
CoronaVirus in India: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बयान, कहा-' भारत का मानना ​​है कि WHO में बड़े सुधारों की तत्काल जरूरत'

नई दिल्ली। भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि भारत का मानना ​​​​है कि भविष्य की संभावित महामारियों के खिलाफ समय से तथा प्रभावी कदम सुनिश्चित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में 'व्यापक सुधारों' की तत्काल आवश्यकता है। हर्षवर्धन ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न वैश्विक संकट वायरस के लगातार विकसित होने वाले नए स्वरूपों से और गहरा हो गया है। उन्होंने इससे मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं के संबंध में देशों के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया।

Advertisment

सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश को प्राथमिकता देने की जरूरत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘इसलिए, यह वांछनीय है कि हम अपने अनुभव, ज्ञान, बेहतरीन चलन के साथ ही नवाचारों का आदान-प्रदान जारी रखें ताकि अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाया जा सके।’’उन्होंने कहा कि भारत मौजूदा स्थिति का प्रबंधन करने और भविष्य के किसी भी संकट को कम करने के लिए दीर्घकालिक उपाय सुनिश्चित करने के लिए मुख्य क्षमताओं को बढ़ाने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई अन्य देशों की तरह भारत का भी मानना ​​​​है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन में बड़े सुधारों की तत्काल आवश्यकता है। हर्षवर्धन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने संसाधनों को साझा करके और उन्नत तकनीकी सहायता के साथ सहयोग करके समस्या का हल प्राप्त करने की आवश्यकता है।

कोरोना वायरस महामारी ने स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चों पर एससीओ सदस्य देशों को गहरा झटका दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का मानना ​​​​है कि इस मुद्दे पर द्विपक्षीय विचार के अलावा, एक बहुपक्षीय दृष्टिकोण की भी आवश्यकता है जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की गतिशीलता के लिए एक संस्थागत ढांचा तैयार करेगा।बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए, भारत अभी जापान के साथ सहयोग कर रहा है और ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के अन्य देशों के साथ नर्सिंग सेवा विनिमय कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर रहा है।’’हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने ‘इंस्टीट्यूट फॉर वन हेल्थ ऑफ इंटरनेशनल स्टैंडर्ड’ की शुरुआत की है जिसका उपयोग भारत में अंतरराष्ट्रीय केंद्र के लिए किया जा सकता है और यह मौजूदा या संभावित खतरों पर गौर करेगा।उन्होंने कहा कि कोविड टीकों के समय पर वितरण के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल तकनीकों का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने साझेदार देशों को टीके उपलब्ध कराने के लिए 'टीका मैत्री' भी शुरू की है।

हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री डॉ world health organization WHO vaccination in india Vaccination Third Wave of COVID-19 second wave of COVID-19 Second Wave News National News national news hindi news national Instagram how to prevent coronavirus Health Minister Harsh Vardhan Dr. Harshvardhan Dr. Harsh Vardhan covid 19 cases in india covid 19 Coronavirus update india coronavirus update coronavirus outbreak india Coronavirus Outbreak coronavirus news india coronavirus news Coronavirus live coronavirus india live coronavirus india coronavirus in India Coronavirus delhi coronavirus cases today in india coronavirus cases today coronavirus cases in india coronavirus cases in delhi coronavirus cases coronavirus coronavaccine corona virus corona vaccine Corona Updates: corona second wave corona news corona in up corona in MP corona in maharashtra corona in karnataka corona in india corona in gujarat corona in delhi corona deaths corona death today in india corona death in india corona cases today Corona Cases India corona cases in india today corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi CORONA CASE corona active patients corona (Delhi Government
Advertisment
चैनल से जुड़ें