जानिये किस अस्पताल को डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी माता का नेत्र और शरीर किया दान

जानिये किस अस्पताल को डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी माता का नेत्र और शरीर किया दान

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी माता का शरीर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को और नेत्र अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIMS) को दान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर दी।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान AIIMS, दिल्ली में संपन्न हुआ। आज दोपहर तीन बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा। उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।"

https://twitter.com/drharshvardhan/status/1302513866157428736

इसे भी पढ़ें- MP: अक्टूबर तक मेडिकल कॉलेजेस में होगी 3 गुना बेड क्षमता

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की माता का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि "मेरी 89 वर्षीय मां स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई हैं। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। एक विशाल व्यक्तित्व, मेरी मार्गदर्शक और दार्शनिक ने मेरे जीवन में एक शून्य छोड़ दिया है जिसे कोई नहीं भर सकता। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।"

https://twitter.com/drharshvardhan/status/1302465896384880640

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article