Advertisment

health: इस जूस का एक बार कर लें सेवन, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

health: इस जूस का एक बार कर लें सेवन, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकाराHealth: Consume this juice once, you will get rid of many diseases

author-image
Bansal News
health: इस जूस का एक बार कर लें सेवन, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। करी पत्ता एक ऐसी चीज है जो भारतीय रसोई में बड़े ही आराम से मिल जाता है। करी पत्ता ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है। बल्कि कई औषधिक गुणों से भी भरपूर रहता है। कई लोग तो अपने घर में भी करी पत्ते का पेड़ लगाते हैं। करी पत्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन बी1, बी2, सी, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-डायबिटिक प्रॉपर्टी होती है। घरेलू रसोई में आम तौर पर करी पत्ते का प्रयोग खाने के स्वाद को और बढ़ाने के लिए किया जाता है। पर क्या आप जानते यदि करी पत्ते का जूस बनाकर पिया जाए तो कई बीमारियों से हमें निजात मिल सकता है। वहीं यह जूस हमारी बॉडी को फिट रखता है। तो आईए जानते हैं इस जूस को पीने के क्या फायदे हैं।

Advertisment

शुगर लेवल को रखता है कंट्रोल
करी पत्ते के जूस का सेवन करने से हमारे शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। करी पत्ते में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टी पाई जाती है। जो शरीर में शुगर को बढ़ने से रोकती है।

खून बढ़ाए में मददगार
करी पत्ते के जूस के सेवन से खून बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें आयरन, फास्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ने है और शरीर में एनीमिया का खतरे को कम करती है।

‌‌‌‌‌दिल को बनाए स्वस्थ
करी पत्ते के जूस का सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। करी पत्तें में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते है। जो हमारे दिल को स्वस्थ रखते हैं।

Advertisment

बालों को बनाए हल्दी
करी पत्ते के जूस के सेवन से बाल भी हल्दी बनते है। यदि इस जूस का रोज सेवन किया जाए तो बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद मिलती है।

इस तरह बनाए जूस

1 गिलास पानी में 4 से 5 करी पत्ता डाले फिर पानी और करी पत्ता उबालें,पानी का रंग बदलने पर इसे छान लें। इस पानी में 1 1/2 बड़ा चम्मच नींबू रस और शहद मिलाएं वहीं हल्का गुनगुना होने पर इस पानी का सेवन कर लें। इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Weight Loss todays news todays health takecare Strong Digestion Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP healthylifestyle healthis weath Health Tips In Hindi health tips Health Care health articles diabetes Curry Leaves Benefits "Curry Patta Juice Benefits
Advertisment
चैनल से जुड़ें