Advertisment

Egypt valley: मंदिर में भेड़ों और कुत्तों के सिर, खोजकर्ताओं का बड़ा खुलासा

Egypt valley: मंदिर में भेड़ों और कुत्तों के सिर, खोजकर्ताओं का बड़ा खुलासा Egypt valley: Heads of sheep and dogs in the temple, big revelation of the explorers

author-image
Bansal News
Egypt valley: मंदिर में भेड़ों और कुत्तों के सिर, खोजकर्ताओं का बड़ा खुलासा

Egypt valley: मिस्त्र के एक मंदिर में हैरान कर देनी घटना सामने आई है। खोजकर्ताओं को वहां के एक मंदिर में करीब 2000 से अधिक भेड़ों के सिर मिले। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय के अनुसार, मिस्र के राजा फिरौन रामसेस के मंदिर में बड़ी तादाद में भेड़ों के सिर मिले हैं। भेड़ों के अलावा कुत्तों, बकरियों, गाय, हिरण आदि के भी सिर मिले।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के अमेरिकी पुरातत्वविद की एक टीम ने दक्षिण मिस्र में मंदिरों और मकबरों के लिए प्रसिद्ध एबिडोस शहर में खोज की। खोज टीम के प्रमुख समीह इस्कंदर ने कहना है कि फिरौन रामसेस द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके मंदिर में जानवरों की बलि चढ़ाई जाने लगी थी। बलि चढ़ाने के लिए भेड़ों, कुत्तों, बकरी, गाय, हिरण आदि जानवरों का प्रयोग किया जाता था। सबसे ज्यादा भेड़ों की बलि दी जाती थी। पुराने लोग अपने राजा को प्रसाद के रूप में जानवरों की बलि देते थे।

publive-image

बता दें कि मिस्र में पुरातत्व विभाग आए दिन नए खोजों की घोषणा करता रहता है। माना जाता है कि इसके पीछे की वजह अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि मिस्र की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का हिस्सा 10 फीसदी है और इससे 20 लाख लोगों को रोजगार भी मिला है। वहीं अंत में बताते चलें कि जहां कोरोना काल में मिस्र के पर्यटन को काफी नुकसान उठाना पड़ा था वहीं अब उसे फिर से जीवित करने की कोशिश की जा रही है। मिस्र सरकार ने साल 2028 तक हर साल 3 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।

temple news egypt temple news egypt temple Egypt News egypt new news egypt breaking news egypt big news Egypt
Advertisment
चैनल से जुड़ें