/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Haunted-Places-of-India.jpg)
Haunted Places of India: भारत में कई रहस्यमयी और अनोखी जगहे हैं। इन जगहों के बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिक भी कई रहस्यों से आज तक पर्दा नहीं उठा पाए हैं। कई रहस्यमयी जगहों पर जाने पर रोक है। इन जगहों में कई एलियंस, भूतों और दूसरी वजहों से रहस्यमयी हैं। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
कलावंती दुर्ग, महाराष्ट्र
[caption id="" align="alignnone" width="519"]
Kalavanti Durg, Maharashtra[/caption]
कलावंती दुर्ग को रहस्यमयी माना जाता है। प्रदेश के माथेरान और पनवेल के बीच यह दुर्ग स्थित है, जो बेहद डरावना है। इस दुर्ग की कई कहानियां हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस किले में नकारात्मकता का वास है, जिससे लोग यहां पर खींचे चले जाते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि इस खंडहर में आधी रात के बाद चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं।
भानगढ़ किला, राजस्थान
[caption id="" align="alignnone" width="628"]
Bhangarh Fort, Rajasthan[/caption]
राजस्थान के अलवर जिले में भानगढ़ किला स्थित है, जिसे भारत की सबसे डरावनी जगह माना जाता है। बताया जाता है कि यह किला शापित है। शाम होने के बाद इस किले के अंदर लोगों के जाने पर रोक है। सरकार का निर्देश है कि इस किले में या इसके आसपास शाम छह बजे के बाद कोई व्यक्ति नहीं जाएगा।
पुणे का शनिवारवाड़ा
[caption id="" align="alignnone" width="745"]
Shaniwar wada, Pune[/caption]
पुणे का शनिवारवाड़ा किला जाने-माने बाजीराव पेशवा से जुड़ा है। यह काफी पॉप्युलर जगह है और लोग बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंचते हैं। हालांकि इसे कुछ लोग हॉन्टेड भी मानते हैं और यहां सूरज डूबने के बाद न जाने की सलाह दी जाती है।
जैसलमेर का कुलधरा गांव
[caption id="" align="alignnone" width="747"]
Kuldhara, Jaisalmer[/caption]
राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुलधरा गांव में कभी 600 से ज्यादा परिवार रहते थे, लेकिन पिछले दो सौ सालों से यह उजड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक साल 1825 से इस गांव कोई नहीं रहता। कहा जाता है कि यहां के निवासी रातोंरात गांव को छोड़कर कहीं चले गए थे।
मुंबई का मुकेश मिल्स
[caption id="" align="alignnone" width="675"]
Mukesh Mills, Mumbai[/caption]
मुकेश मिल्स मुंबई के कोलाबा में स्थित है। यह मुंबई की फेमस जगहों में से एक है। फिल्मों की शूटिंग से लेकर भूतों की कहानियों तक के लिए मुकेश मिल्स चर्चा में रहा है। यह देश की 5 हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में शामिल है।
यह भी पढ़ें
Hindi Language Jobs: अगर आपकी भी है हिन्दी भाषा पर अच्छी पकड़, तो चुनें ये 5 क्षेत्र
AFG vs NED: अफगानिस्तान के स्पिनरों ने नीदरलैंड को 179 रनों पर ढेर किया, जानें पूरी खबर
Diwali Tips for Asthma Patient: दिवाली पर अस्थमा मरीज रखें इन 5 बातों का ध्यान
MP News: जमानत पर बाहर आए दो आरोपियों को इंदौर पुलिस कमिश्नर ने दी नई सजा, जानें क्या है मामला
Elbow Pain Home Remedies: कोहनी के दर्द को दूर करेंगे ये 4 घरेलू उपाय, आज ही आजमायें.
Haunted Places of India, रहस्यमयी जगहें, भारत, कलावंती दुर्ग, महाराष्ट्र, भानगढ़ किला, राजस्थान, पुणे का शनिवारवाड़ा, जैसलमेर का कुलधरा गांव, मुंबई का मुकेश मिल्स
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें