Advertisment

Haryana Punchayat Election 2022: 9 जिलों में दूसरे चरण के लिए मतदान आज ! 57 ब्लॉक में इतने पदों पर चुनाव

author-image
Bansal News
Haryana Punchayat Election 2022: 9 जिलों में दूसरे चरण के लिए मतदान आज ! 57 ब्लॉक में इतने पदों पर चुनाव

चंडीगढ़। Haryana Punchayat Election 2022 हरियाणा के नौ जिलों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंचों और पंचों को चुनने के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहत, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान में 48,67,132 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि इन जिलों में 5,963 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 976 संवेदनशील और 1,023 बेहद संवेदनशील हैं। इन नौ जिलों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के लिए दूसरे चरण का मतदान नौ नवंबर को हुआ था। पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था और दो नवंबर को सरपंचों एवं पंचों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

शेष जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 22 नवंबर को और ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के लिए 25 नवंबर को चुनाव होगा। प्रत्येक चरण में मतदान के अंत में सरपंच और पंच के चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे, वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के परिणाम 27 नवंबर को तीनों चरणों के पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

panchayat chunav haryana Haryana Panchayat Elections haryana panchayat election update haryana panchayat election result haryana panchayat election date 2022 haryana panchayat election date haryana panchayat election 2022 palwal haryana panchayat election 2022 latest haryana panchayat election 2022 karnal haryana panchayat election 2022 Haryana Panchayat Election haryana panchayat chunav date haryana panchayat chunav 2022 haryana panchayat chunav Haryana NEWS
Advertisment
चैनल से जुड़ें