Advertisment

Haryana Panchayat Election 2022: चार जिलों में 84 प्रतिशत हुआ मतदान ! अंतिम चरण का मतदान खत्म

author-image
Bansal News
Haryana Panchayat Election 2022:  चार जिलों में 84 प्रतिशत हुआ मतदान ! अंतिम चरण का मतदान खत्म

चंडीगढ़। Haryana Panchayat Election 2022 हरियाणा में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के तहत शुक्रवार को चार जिलों में ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान समाप्त होने तक 84 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

आज सुबह शुरू हुआ मतदान

राज्य के फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। चार जिलों के 25 ब्लॉक में 929 सरपंचों और 10,362 पंचों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद में सबसे अधिक 88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया जबकि पलवल में 83.7 प्रतिशत, हिसार में 83.1 प्रतिशत और फरीदाबाद में लगभग 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।

27 नवंबर को नतीजों की घोषणा

राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि सुचारू व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पंचायती राज संस्थाओं के तीनों चरणों के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद, जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी।

haryana panchayat chunav 2021 haryana panchayat chunav kab honge haryana panchayat election date panchayat chunav haryana Haryana Panchayat Election haryana panchayat election 2022 haryana panchayat chunav haryana panchayat chunav 2022 haryana panchayat chunav date haryana panchayat chunav kab hai haryana panchayat chunav ki date haryana panchayat chunav ki tarikh haryana panchayat election date 2022 haryana panchayat election update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें