Advertisment

Haryana Panchayat Election 2022: आज हरियाणा के चार जिलों में मतदान ! शाम 6 बजे तक रहेगा जारी

author-image
Bansal News
Haryana Panchayat Election 2022: आज हरियाणा के चार जिलों में मतदान  ! शाम 6 बजे तक रहेगा जारी

चंडीगढ़। Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण में चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया। फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

Advertisment

इन चार जिलों के 25 मंडलों में पंचायत समिति के 559 सदस्यों और जिला परिषद के 78 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन चुनावों में 22 लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं, जिनमें 10 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं। तीसरे और अंतिम चरण के तहत 25 नवंबर को इन चार जिलों की ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए मतदान होगा।

पहले दो चरण में 18 जिलों में पंच, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्यों और जिला परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव हो चुका है। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी, जबकि पंचों और सरपंचों के चुनाव के परिणाम मतदान वाले दिन ही घोषित कर दिए जाते हैं।

panchayat chunav haryana haryana panchayat election update haryana panchayat election date 2022 haryana panchayat election date haryana panchayat election 2022 Haryana Panchayat Election haryana panchayat chunav ki tarikh haryana panchayat chunav ki date haryana panchayat chunav kab honge haryana panchayat chunav kab hai haryana panchayat chunav date haryana panchayat chunav 2022 haryana panchayat chunav 2021 haryana panchayat chunav
Advertisment
चैनल से जुड़ें