/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Haryana-Election-Result-Live-1.webp)
Haryana Election Result Live
Haryana Election Result: हरियाणा में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 90 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आई हैं। इंडियन नेशनल लोक दल ने 2 सीटें जीती हैं। वहीं 3 सीटें निर्दलीय के हिस्से में आई हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी को 8 और कांग्रेस को 6 सीटों का फायदा हुआ है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/HARYANA-300x155.jpg)
रिजल्ट से चौंकी कांग्रेस
हरियाणा के चुनाव नतीजे को कांग्रेस ने चौंकाने वाला बताया। वहीं मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकारा है। BJP की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन करके जीत की बधाई दी। 12 अक्टूबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।
कांग्रेस के हाथ से डेढ़ घंटे में निकले रुझान
मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस ने रुझानों में बढ़त बना ली थी। वो कुछ देर तक एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही थी। पार्टी ने 65 सीटें छू ली थीं। बीजेपी 17 सीटों पर आ गई थी। 9:30 बजे बीजेपी टक्कर में आई और दोनों के बीच का अंतर सिर्फ 2 सीटों का रह गया। एक समय पर दोनों 43-43 सीटों पर थीं। फिर बीजेपी 51 सीटों पर पहुंच गई। करीब 11 बजे से बीजेपी की सीटें 47 से 51 के बीच रहीं और 48 सीटें फाइनल रहीं।
Live Updates
02:20 PM
कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य जीते
01:40 PM
कांग्रेस को 1 और बीजेपी की 2 सीट पर जीत
इलेक्शन कमीशन के अनुसार बीजेपी अभी तक 2 सीटें जीत चुकी है। इसमें सोनीपत के खरखौदा से पवन और जींद से कृष्ण मिड्ढा शामिल हैं। इसी के साथ कांग्रेस ने नूंह से जीत हासिल की है। यहां से आफताब अहमद को जीत मिली है।
12:48 PM
विनेश 6050 वोटों से आगे
#HaryanaElection | चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 11/15 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से 6050 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। pic.twitter.com/Wnx3AUWC5i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
12:12 PM
विनेश 4130 वोटों से आगे/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ुि्प-300x101.jpg)
11:56 AM
कांग्रेस ने लगाए आरोप
लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है @ECISVEEP?
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 8, 2024
11:55 AM
लालू यादव के दामाद पीछे
रेवाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव फिलहाल पीछे चल रहे हैं। अब तक चिरंजीव राव को 16,080 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण यादव 2,057 वोटों की बढ़त के साथ 18,137 वोट प्राप्त कर चुके हैं। यहां पर 5 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, और भाजपा उम्मीदवार की स्थिति अभी तक मजबूत नजर आ रही है।
11:47 AM
विनेश हुईं आगे
जुलाना सीट से विनेश फोगाट ने बढ़त बना ली है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। विनेश को रुझानों में इस सीट पर अब तक 30303 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के उम्मीदवार को 30265 वोट मिले हैं।
11:35 AM
चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90 में से 50 सीटों पर आगे चल रही है - बहुमत का आंकड़ा 46 को पार कर रही है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1843532167034613839
11:27 AM
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा 33 वोटों से पीछे
कुरुक्षेत्र की थानेसर विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा 33 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अब तक उन्हें 32,582 वोट प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर अब तक 7 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, और 8वां राउंड अभी बाकी है, जो नतीजे के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
11:20 AM
5वें राउंड में विनेश फोगाट 1417 वोटों से पीछे
जुलाना विधानसभा सीट पर अब तक 5 राउंड की मतगणना हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट 1,417 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अब तक 20,794 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी 22,211 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा का पलड़ा यहां भारी नजर आ रहा है।
11:04 AM
पानीपत में रुकी काउंटिंग शुरू
पानीपत सिटी में करीब 1 घंटे तक काउंटिंग रुकी रही। सुबह 9:51 बजे काउंटिंग रुकवाई गई थी। इसके बाद डिस्ट्रिक कलेक्टर ने सुबह 10:55 बजे काउंटिंग शुरू करवाई।
10:55 AM
नवीनतम चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के 1/12 राउंड के बाद निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल कांग्रेस के रामनिवास से 3836 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1843522636422492212
10:42 AM
जुलाना से विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे
जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 12,290 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 14,329 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। यहां 3 राउंड की काइउंटिंग हो चुकी है।
10:35 AM
रणदीप सुरजेवाला के बेटे पिछड़े, भाजपा आगे
कैथल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला अब पिछड़ने लगे हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार लीला राम ने 920 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। अभी तक लीला राम को 11,306 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि आदित्य सुरजेवाला को 10,386 वोट मिले हैं। यहां दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, और भाजपा उम्मीदवार फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं।
10:25 AM
रोहतक: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "जो रुझान आ रहे हैं उसके अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अभी 2 राउंड हुए हैं... जो रिपोर्ट है उसके मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस को बहुमत मिलेगा...इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1843515680362303730
10:24 AM
27 सीटों पर बीजेपी की लीड 2 हजार से कम
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 सीटों पर बीजेपी की लीड 2 हजार से कम है। इन पर कभी भी उलटफेर हो सकता है।
10:11 AM
विनेश फोगाट हुईं पीछे
जुलाना सीट पर पहली बार कांग्रेस की विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं। पहले नंबर पर अब बीजेपी के कैप्टन बैरागी
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2024-10-08-at-10.12.19-AM-300x300.jpeg)
10:01 AM
कांग्रेस ने पानीपत में रुकवाई काउंटिंग
पानीपत सिटी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मतगणना को रुकवा दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि जिन ईवीएम की बैटरी 99% चार्ज है, उनमें बीजेपी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जिन ईवीएम की बैटरी चार्जिंग कम है, उनमें कांग्रेस को बढ़त मिल रही है और भाजपा पीछे है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर बुल्लेशाह मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। फिलहाल, भाजपा के उम्मीदवार प्रमोद विज इस सीट पर लीड कर रहे हैं।
10:00 AM
विनेश फोगाट जींद में मतगणना केंद्र पहुंचीं
https://twitter.com/ANI/status/1843507619237142533
09:50 AM
अंबाला कैंट से अनिल विज पीछे
अंबाला कैंट में पहले राउंड में अनिल विज पीछे चल रहे हैं। उन्हें 2911 वोट मिले हैं। निर्दलीय चित्रा सरवारा 3894 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं।
09:35 AM
CM नायब सैनी को मिली लीड
कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से कार्यवाहक सीएम नायब सैनी को 732 वोटों की लीड है। उन्हें पहले राउंड में 4204 वोट मिले हैं।
09:25 AM
लाडवा से कार्यवाहक सीएम नायब सैनी आगे चल रहे हैं।
09:10 AM
फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से नूंह हिंसा का आरोपी कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान आगे
09:05 AM
झज्जर विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट गीता भुक्कल बोलीं- भारी बहुमत से जीतूंगी चुनाव
https://twitter.com/ANI/status/1843489713078026359
8:58 AM
पंचकूला विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई आगे
8:50 AM
तोशाम स BJP सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी आगे चल रही है
8:48 AM
हिसार सीट से निर्दलीय सावित्री जिंदल आगे
8:45 AM
झज्जर से कांग्रेस कैंडिडेट गीता भुक्कल आगे
8:40 AM
हरियाणा मतगणना के रुझानों में जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट आगे
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2024-10-08-at-8.54.52-AM-1-300x300.jpeg)
यह भी पढ़ें- Election Results: जम्मू-कश्मीर में एक दशक के बाद हुए चुनावों का आज आएगा रिजल्ट, मतगणना हो गई शुरू
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें