Advertisment

हरियाणा की बीजेपी सरकार में उठा-पटक: तीन निर्दलीय विधायकों ने छोड़ा साथ, बिगड़ा बहुमत का आंकड़ा, अल्पमत में नायब सरकार

Haryana BJP Government: अल्पमत में आई, तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी का साथ छोड़ा। बिगड़ा बहुमत का आंकड़ा।

author-image
BP Shrivastava
हरियाणा की बीजेपी सरकार में उठा-पटक: तीन निर्दलीय विधायकों ने छोड़ा साथ, बिगड़ा बहुमत का आंकड़ा, अल्पमत में नायब सरकार

हाइलाइट्स

  • निर्दलीय विधायक गोलन, गोंदर और सांगवान ने समर्थन वापस लिया
  • तीनों विधायकों ने कांग्रेस के समर्थन में जाने की बात कही
  • हरियाणा में बहुमत के लिए चाहिए 46 विधायक, बीजेपी के पास बचे 44
Advertisment

Haryana BJP Government: आम चुनाव के बीच हरियाणा में बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। यहां की नायब सरकार अल्पमत (Haryana BJP Government) में आ गई है।

तीन निर्दलीय विधायकों से बीजेपी सरकार का साथ छोड़ दिया है और अब तीनों विधायक कांग्रेस के समर्थन में आ गए हैं।

इन निर्दलीय विधायकों ने लिया बीजेपी से समर्थन वापस

publive-image

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में रोहतक में निर्दलीय विधायकों पुंडरी से रणधीर गोलन,

Advertisment

नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

तीनों निर्दलीय विधायकों ने कहा कि वो सरकार की नीतियों से खुश नहीं थे इसलिए बीजेपी सरकार (Haryana BJP Government) से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं।

बीजेपी सरकार के बहुमत का आंकड़ा बिगड़ा

निर्दलीय विधायकों की ओर से बीजेपी से समर्थन वापस लिए जाने के बाद हरियाणा में (Haryana BJP Government) बहुमत का गणित बिगड़ गया है।

Advertisment

90 सीटों वाले हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 45 है। बीजेपी के पास 41 विधायक हैं जबकि 6 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त था।

इनमें से तीन ने अब समर्थन वापस ले लिया है. इस तरह से देखें तो हरियाणा की सैनी सरकार (Haryana BJP Government) के पास मौजूदा वक्त में 44 विधायक ही बचे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CG Loksabha Chunav: छत्तीसगढ़ में सातों सीटों पर मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक 66.99% मतदान

Advertisment

JJP के नाराज विधायक कर सकते हैं खेला

हरियाणा में सियासी उठा-पटक के बीच यह भी जानकारी सामने आ रही है कि किसी वक्त में हरियाणा में बीजेपी सरकार (Haryana BJP Government) की सहयोगी रही

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के 10 में से 7 विधायक इस वक्त अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

विधानसभा में वोटिंग होने की स्थिति में या तो ये 7 विधायक क्रॉस वोट करके बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं या फिर वोटिंग से गैर-हाजिर होकर

Advertisment

बीजेपी के लिए विश्वासमत हासिल करने के लिए जरूरी विधायकों की संख्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024: हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली-अमेठी के सीनियर ऑब्‍जर्वर बने भूपेश बघेल और अशोक गहलोत

हरियाणा विधानसभा में सीटों का गणित

दरअसल, हरियाणा विधानसभा के लिए जब चुनाव हुए थे तब बीजेपी और जेजेपी ने गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ा था।

Advertisment

चुनाव में बीजेपी को 40 और जेजेजी को 10 सीटें मिली थीं। चार साल से अधिक समय तक दोनों ने मिलकर सरकार भी चलाई।

सरकार को एचएलपी (HLP) का भी समर्थन प्राप्त है। एचएलपी के पास एक विधायक है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीटों को लेकर नाराज जेजेजी ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया।

बीजेपी ने दांव खेलते हुए हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री से हटाते हुए नायब सिंह सैनी को सीएम बना दिया।

सैनी ने 6 निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद विधानसभा में बहुमत भी हासिल कर लिया था।

Advertisment
चैनल से जुड़ें