Advertisment

Hartalika Teej muhurt 2021 : शहद, केसर चढ़ाने से होगा ये लाभ, जानें और क्या है इस दिन खास

पति की दीर्घायु के Hartalika Teej muhurt 2021 लिए किया जाने वाला हरितालिका व्रत इस बार 9 सितंबर को मनाया जाएगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Hartalika Teej muhurt 2021 : शहद, केसर चढ़ाने से होगा ये लाभ, जानें और क्या है इस दिन खास

नई दिल्ली। पति की दीर्घायु के Hartalika Teej muhurt 2021 लिए किया जाने वाला हरितालिका व्रत इस बार 9 सितंबर को मनाया जाएगा। महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार के साथ निर्जला व्रत रखकर सजकर भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश की आराधना की जाएगी। ऐसी मान्यता है कि पूरे नियम के साथ यह व्रत करने पर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस तीज को ज्यादातर पर्व यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई उत्तर-पूर्वीय राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

Advertisment

जान लें व्रत के नियम
हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रह कर Hartalika Teej muhurt 2021 बिना कुछ खाए किया जाएगा। सुहागिने तीज की सुबह से लेकर अगले दिन सुबह सूर्योदय होने तक जल भी ग्रहण नहीं करती हैं। यह 24 घंटे का व्रत कठिन जरूर होता है। करवा चौथ से भी अधिक कठिन तपस्या वाला व्रत यह होता है। पर कुछ जगह कुंवारी लड़कियां भी अच्छे पति की कामना के लिए यह व्रत करती हैं।

ये है सही तरीका पूजन का
महिलाएं भगवान के पूजन के लिए फुलैरा बांधती हैं। मंडप सजाकर रात भर भगवान भोले और मां पार्वती का भजन होता है। आइए हम बताते हैं ​कैसे करें सही तरीके से पूजन।
— ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आम और गन्ने के रस से मां पार्वती का अभिषेक करने से घर में लक्ष्मी और सरस्वती का वास बना होता है।
— लाल और सफेद रंग के आंकड़े के फूल से भोलेनाथ की पूजा करना विशेष शुभ कारी होता है। भोग और मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह उपाय बहुत कारगार साबित होता है।
— दांपत्य जीवन में मधुरता चाहते हैं तो मां पार्वति को खीर का भोग लगाएं।
— पारिवारिक जीवन में चल रहे क्लेश को समाप्त करना चाहते हैं तो मां पार्वति को केसर व दूध चढ़ाएं।
— अगर आप रोगों से मुक्ति चाहते हैं तो मां पार्वति को घी का भोग लगाएं।
— चमेली का फूल भगवान शिव को चढ़ाएं।
— धन प्राप्ति के लिए भगवान को शहद का भोग लगाना चाहिए।
— भगवान शिव को तिल चढ़ाने से भी धन की प्राप्ति होती है।

ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज 09 सितंबर 2021 यानि गुरुवार को पड़ रही है। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:03 मिनट से सुबह 08:33 मिनट तक है। इसके बाद शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त 06:33 मिनट से रात 08:51 मिनट तक रहेगा। तीसरी तिथि में 9 सितंबर सुबह 2:33 मिनट से शुरू होकर आधी रात 12:18 मिनट तक रहेगी।

Advertisment
हरतालिका तीज 09 सितंबर 2021 Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi Hartalika Teej 2021 Hartalika muhurt Teej 2021 dharam news adhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें