Advertisment

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण नहीं करने पर क्या होता हैं? जानें व्रत नियम

Hartalika Teej 2025 Niyam ; 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज है। इस दिन देशभर में सुहागिनें और कुंवारी कन्याएं हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। यह व्रत बेहद कठिन माना जाता है। क्योंकि इसमें महिलाएं पूरे 24 घंटे निर्जला उपवास करती हैं।

author-image
anjali pandey
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण नहीं करने पर क्या होता हैं? जानें व्रत नियम

Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज है। इस दिन देशभर में सुहागिनें और कुंवारी कन्याएं हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। यह व्रत बेहद कठिन माना जाता है। क्योंकि इसमें महिलाएं पूरे 24 घंटे निर्जला उपवास करती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है, और व्रती महिलाएं पति की दीर्घायु, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम जीवनसाथी की कामना करती हैं।

Advertisment

हरतालिका तीज का महत्व

यह व्रत केवल वर्तमान जीवन में ही नहीं बल्कि जन्म-जन्मांतर तक फल देने वाला माना जाता है। महिलाएं इस दिन मेहंदी लगाती हैं, श्रृंगार करती हैं और रातभर जागरण कर देवी-देवताओं के भजन-कीर्तन करती हैं।

हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण क्यों जरूरी है?

शास्त्रों में कहा गया है कि हरतालिका तीज की रात व्रती महिला को जागरण करना चाहिए। यदि कोई स्त्री व्रत के दौरान सो जाती है, तो उसे इसका गंभीर परिणाम अगले जन्म में भुगतना पड़ता है। मान्यता है कि इस दिन सो जाने वाली स्त्रियां अगले जन्म में अजगर (सर्प) योनि में जन्म लेती हैं। इसलिए व्रतधारी महिलाएं पूरी रात भक्ति-कीर्तन करती हैं, शिव-पार्वती के मंत्रों का जाप करती हैं और पूजा में लीन रहती हैं।

ये भी पढ़ें : Gold Rate Today 18 August 2025: आज सोना स्थिर, चांदी के दाम बढ़े, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Advertisment

अन्न और जल का त्याग

हरतालिका तीज में अन्न और जल का पूरी तरह त्याग करना व्रत का सबसे कठिन नियम है। मान्यता है कि व्रत के दिन अन्न खाने वाली महिला अगले जन्म में वानर (बंदर) योनि में जन्म लेती है। पानी पीने वाली महिला अगले जन्म में मछली बनती है। फल खाने वाली व्रती को अगले जन्म में बंदर की योनि मिलती है। मीठा या चीनी खाने वाली स्त्री अगले जन्म में मक्खी के रूप में जन्म लेती है।

व्रती महिलाओं के लिए सुझाव

क्योंकि यह व्रत कठिन है और शरीर को 24 घंटे तक बिना अन्न-जल के रहना पड़ता है, इसलिए व्रती को सुबह सूर्योदय से पहले हल्का फलाहार करना चाहिए। नारियल पानी, ड्राईफ्रूट्स और रसदार फल का सेवन करने से शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और निर्जला उपवास करना आसान हो जाता है।

हरतालिका तीज सिर्फ व्रत ही नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और तपस्या का प्रतीक है। इस दिन नियमों का पालन करने से व्रती को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और शिव-पार्वती की कृपा बनी रहती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें :  Today News Update: उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक शुरू, चीनी विदेश मंत्री का भारत का दौरा

Hartalika Teej vrat katha Hartalika Teej Vrat Hartalika Teej significance Hartalika Teej rules Hartalika Teej rituals hartalika teej puja vidhi Hartalika Teej jagran Hartalika Teej fasting rules Hartalika Teej date 2025 Hartalika Teej 2025 Niyam Hartalika Teej 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें