Advertisment

Hariyali Teej 2023: लव मैरिज की है चाहत, कन्याएं हरियाली तीज पर करें इस मंत्र का जाप, मिल सकता है लव पार्टनर

Hariyali Teej 2023 Mantra: लव मैरिज करने की इच्छा रखने वाली कन्याएं 19 अगस्त को ​हरियाली तीज पर इन मंत्रों का जाप कर सकती हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Hariyali Teej 2023: लव मैरिज की है चाहत, कन्याएं हरियाली तीज पर करें इस मंत्र का जाप, मिल सकता है लव पार्टनर

Hariyali Teej 2023: पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला हरियाली तीज व्रत 2023, 19 अगस्त शनिवार यानि कल रखा जाएगा। हिन्दू धर्म के हरियाली तीज पर किए जाने वाले कुछ मंत्र ऐसे हैं, जिनके जाप से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और सुहागनों को पति की लंबी उम्र का वरदान देती हैं। तो वहीं अगर कन्याएं लव मैरिज की चाहत रखती हैं तो उनके लिए यहां पर एक खास मंत्र बताया जा रहा है। जिसे करके उन्हें उनका लव पार्टनर मिल सकता है।

Advertisment

हरियाली तीज पर इन मंत्रों का करें जाप (Hariyali Teej 2023 Mantra)

  • "गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया, मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्"

तरीका:

हरियाली तीज पर महिलाएं सुहाग का सामान देवी पार्वती को चढ़ाती हैं। इसलिए आप भी सुहाग का सामान चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं।

  • "ॐ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा"

तरीका:

पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं को व्रत के दौरान इस मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Advertisment
  • "ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः, ॐ गौरये नमः, ॐ पार्वत्यै नमः"

तरीका:

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज पर इस मंत्र का जाप करना शुभकारी माना जाता है। ऐसा करने से शिव-शक्ति दोनों ही प्रसन्न होते हैं।

"अस्य स्वयंवरकलामंत्रस्य ब्रह्मा ऋषिः, अतिजगति छन्दः देवीगिरिपुत्रीस्वयंवरादेवतात्मनोऽभीष्ट सिद्धये मंत्र जपे विनियोगः"

तरीका:

यदि आप अच्छे वर की प्राप्ति चाहती हैं तो कुंवारी कन्याओं को हरियाली तीज व्रत के दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

Advertisment

"ॐ साम्ब शिवाय नमः, मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि. कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि"

तरीका:

लव मैरीज की चाहत करने वाली लड़कियों को इन मंत्रों का जाप करना चाहिए. यह मनचाहा वर पाने के लिए बहुत ही लाभकारी मंत्र है.

हरियाली तीज 2023 (Hariyali Teej 2023 Date)

सावन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा। वैसे तो तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त 2023 यानि आज रात 8ः01 पर से हो जाएगी, लेकिन इसका समापन 19 अगस्त 2023 को रात 08ः19 पर होगा। यानि उदया तिथि 19 अगस्त को होने की वजह से ये व्रत 19 अगस्त को ही रखा जाएगा।

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं और ज्ञान पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Hariyali Teej 2023, Hariyali Teej 2023 in hindi, Hariyali Teej 2023 mantra, Hariyali Teej 2023 in hindi, love marriage tips, love marriage mantra in hindi, love marriage manta, हरियाली तीज के मंत्र, लव मैरिज के लिए मंत्र  हिंदी में 

hariyali teej 2023 Hariyali Teej 2023 in hindi Hariyali Teej 2023 mantra love marriage manta love marriage mantra in hindi love marriage tips हरियाली तीज 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें