Advertisment

हरितालिका तीज व्रत आज: रात्रि जागरण में शामिल करें शिव पार्वती के ये भजन, भक्ति के साथ बीतेगी रात

हरितालिका तीज व्रत आज: रात्रि जागरण में शामिल करें शिव पार्वती के ये भजन, भक्ति के साथ बीतेगी रात haritalika-teej-ke-bhajan-list-sep-vrat-tyohar-in-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Haritalika-Teej-Vrat-Bhajan-List

Haritalika-Teej-Vrat-Bhajan-List

Haritalika Teej ke Bhajan: पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव और माता पार्वती के लिए किया जाने वाला व्रत हरितालिका तीज आज रखा जाएगा। महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर सुबह से निर्जला व्रत रखेंगी।

Advertisment

अगर आप भी इस व्रत को करने वाले हैं तो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं भगवान शिव के कुछ खास भजन (Haritalika Teej Bhajan in Hindi 2024)। जो आपके रात्रि जागरण को और अधिक आनंदमय और भक्त्मिय बना सकते हैं।

Ganesh Chaurthi Murti Niyam: घर में विराजने हैं गणेश, कैसी होनी चाहिए मूर्ति, जान लें साइज, सूंड की दिशा और नियम

हरतालिका तीज के गीत (Hatalika Teej Ke Geet)

तीज माता गौरी माता मेरे घर आइए माता
भोले बाबा गणपत पुत्र साथ लाइए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।
माता पहला अरज मेरी सुन लिजिए
माता मांगों का टीका अमर किजिए ,
माता मांगो का सिन्दूर अमर किजिए ,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।
माता दूसरा अरज मेरी सूने लिजिए,
माता लिलरा के बिन्दीया अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के |
माता तीसरा अरज मेरी सुन लिजिए,
माता हांथो का कंगन अमर कीजिए,
माता हाथों का चुड़िया अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।
माता चौथा अरज मेरी सुन लीजिए,
माता पैरों का पायल अमर किजिए,
माता पैरों का विछुआ अमर किजिए,
माता विनंती करव दोनों कर जोड़ी के |
माता पाचवा, अरज मेरी सुन लिजिए
माता जीवन साथी अमर किजिए,
माता गोदी का बालक अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के
माता छठा अरज मेरी लिजिए माता नईहर ससुर,
अमर कजिए माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।

Advertisment

 हरतालिका तीज के गाने (Hartalika Teej Ke Gane)

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे
मैंने ढोलक मंगाई भोले के लिए
वो तो डमरू से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने गाड़ी मंगाई भोले के लिए
वो तो नंदी से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने माला मंगाई भोले के लिए
वो तो नागो से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने भोजन मंगाया भोले के लिए
वो तो भंगिया से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने गागर भराई भोले के लिए
वो तो गंगा से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे

यह भी पढ़ें: हरितालिका तीज 2024: व्रत के बीच में आ जाएं पीरियड्स, तो क्या हैं पूजा के नियम, क्या कोई और कर सकता है आपके लिए हवन

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें