Advertisment

Haritalika teej 2021 : हरितालिका तीज पर भूल कर भी न करें ये काम

सुहागिनों द्वारा Haritalika teej 2021  अपने पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला हर​तालिका व्रत 9 सितंबर को मनाया जाएगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Haritalika teej 2021 : हरितालिका तीज पर भूल कर भी न करें ये काम

नई दिल्ली। सुहागिनों द्वारा Haritalika teej 2021  अपने पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला हर​तालिका व्रत 9 सितंबर को मनाया जाएगा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस व्रत में महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार के साथ निर्जला व्रत रखेंगी। पर इस दिन व्रत के कुछ नियम हैं जिन्हें निभाना चाहिए। नहीं तो व्रत के खंडित होने का डर रहता है।

Advertisment

ये हैं वे नियम -

क्रोध करने से बचें
ज्योतिषाचार्यों की माने तो तीज के व्रत के दौरान मन को शांत रखकर ही महिलाओं को मां गौरा की पूजा करना चाहिए। इस दिन किसी पर भी क्रोध करने से बचना होगा। आपके सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। हाथों पर मेंहदी लगाने से गुस्सा शांत होता है। यह हाथों को सुंदर बनाने के साथ—साथ गुस्से को शांत रखने का भी काम करती है।

निराहार रहें
मान्यताओं के अनुसार हरितालिका तीज का व्रत निराहार रखना चाहिए। दिन में कुछ भी न खाएं। हालांकि कुछ विशेष स्थितियों में जैसे गर्भवती होने या बीमार होने पर इन इन नियमों में छूट दी जा सकती है। इस व्रत को अगर निर्जला किया जाता है तो इसका फल अधिक मिलता है।

सोने से बचें
इस व्रत में महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। मान्यताओं को अनुसार इस दिन मां पार्वती और शिव की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

Advertisment

मन में न लाएं बैर और द्वेष
धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी व्रत को सच्चे मन से पूरी श्रृद्धा और निष्ठा के साथ किए जाने पर ही उसका फल मिलता है। चूकिं हरितालिका तीज भी बहुत विधि-विधान से किए जाने वाला व्रत है। इसलिए मन में बैर लाए बिना सभी लोगों का सम्मान करें।

हरितालिका तीज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hartalika teej vrat vidhi hartalika teej puja vidhi hartalika teej 2021 muhurat hartalika teej 2021 india hartalika teej 2021 date in india hartalika teej 2021 date Hartalika Teej 2021 Haritalika teej 2021 dharam news bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें