Advertisment

Haridwar Panchayat Election: 44 में से पांच सीट पर भाजपा का कब्जा ! बड़ी जीत का फायदा

author-image
Bansal News
Haridwar Panchayat Election:  44 में से पांच सीट पर भाजपा का कब्जा !  बड़ी जीत का फायदा

हरिद्वार। Haridwar Panchayat Election भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी जिला पंचायत बोर्ड की 44 में से पांच सीट जीत चुकी है और 15 सीट पर आगे चल रही है।

Advertisment

अब तक घोषित हुए आठ सीटों के परिणामों के मुताबिक, भाजपा ने पांच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो तथा कांग्रेस ने एक सीट जीती है। मतगणना अब भी जारी है लेकिन भाजपा जिला पंचायत में सबसे बड़ी पार्टी के रूप उभर सकती है। उसके कुल 20 सीट जीतने की संभावना है। ब्लॉक और ग्राम पंचायत की 70 फीसदी सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कुल 316 ग्राम प्रधान सीट में से 282 सीट के नतीजे घोषित किए गए हैं।

इनमें से ज्यादातर सीट भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीती हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने छह ब्लॉक पंचायतों में भी अधिकतर सीट जीती हैं। हरिद्वार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पंचायत चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है।

panchayat elections panchayat election in haridwar panchayat election panchayat chunav hridwar haridwar panchayat elections result live haridwar panchayat elections haridwar panchayat election news haridwar panchayat election 2020 haridwar panchayat election haridwar panchayat chunav 2022 date haridwar panchayat chunav 2022 haridwar panchayat chunav haridwar gram panchayat chunav 2022 haridwar haridwaar panchayat chunaav gram panchayat chunav haridwar
Advertisment
चैनल से जुड़ें