Advertisment

CG Hareli Tihar Today: हरेली तिहार के रंग में सराबोर CM हाउस, छत्‍तीसगढ़ी पोशाक में विष्‍णुदेव साय ने की पूजा

CG Hareli Tihar Today: सीएम हाउस में हरेली तिहार की धूम, जानें पशुओं को मौसमी बीमारी से कैसे सुरक्षित रखते हैं छत्‍तीसगढ़वासी

author-image
Sanjeet Kumar
CG Hareli Tihar Today: हरेली तिहार के रंग में सराबोर CM हाउस, छत्‍तीसगढ़ी पोशाक में विष्‍णुदेव साय ने की पूजा

   हाइलाइट्स

  • हरेली तिहार का छत्‍तीसगढ़ में उत्‍साह
  • सीएम हाउस में मनाया जा रहा त्‍यौहार
  • भूपेश बघेल भी मना रहे हरेली तिहार
Advertisment

CG Hareli Tihar Today: छत्‍तीसगढ़ में रहेली पर्व को लेकर लोगों में उत्‍साह है। इसको लेकर पूरे छत्‍तीसगढ़वासियों ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं सीएम हाउस में भी इस पर्व को लेकर तैयारी की गई है। जहां पारंपरिक तरीके से हरेली का तिहार मनाया जा रहा है। सीएम हाउस में कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है।

सीएम हाउस में आज हरेली तिहार (CG Hareli Tihar Today) मनाया जा रहा है। जहां पारंपरिक तरीके से सीएम हाउस को सजाया गया है। पूरे सीएम हाउस को छत्‍तीसगढ़ी और ग्रामीण थीम पर सजाया गया है। सीएम ने हरेली पर सीएम ने अपनी पत्‍नी के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में डिप्‍टी सीएम अरुण साव समेत कई मंत्री और नेतागण मौजूद हैं।

Advertisment


सीएम हाउस परिसर में झूले लगाए गए हैं। जहां छत्‍तीसगढ़ के लोक कलाकार स्थानीय गीतों की प्रस्‍तुतियां दी। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। वे छत्‍तीसगढ़ी पोशाक में नजर आ रहे हैं। वहीं सीएम साय ने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा है सज-धज कर तैयार है मुख्‍यमंत्री निवास, उमंग उत्साह के साथ मनाने हरेली तिहार। सुशासन की हरेली, संवर रहा छत्तीसगढ़।

   किसानों का त्‍यौहार हरेली


सावन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली तिहार किसानों का सबसे बड़ा त्‍यौहार है। कृषि पर आधारित हरेली तिहार पर किसान अपने खेतों में धान की रोपाई करके आते हैं। खरीफ फसलों की बुआई के बाद किसान अपने कृषि यंत्रों, औजारों की पूजा करते हैं।

Advertisment

   हरेली पर सीएम हाउस में पूजा 

Hareli Puja in CM House

   खेती-किसानी के औजारों की हरेली पर पूजा 

CM house mein kisani ke aujaaron ki pooja

   सीएम हाउस में हरेली पर्व पर कृषि प्रदर्शनी 

Agricultural exhibition at CM House

   सज गया मुख्यमंत्री निवास

CG Hareli Tihar Today- Celebrate in cm house

सीएम हाउस (CG Hareli Tihar Today) को ग्रामीण थीम पर सजाया गया है। गांव के मेलों में लगने वाले झूलों को भी मुख्यमंत्री निवास में लगाया गया है। सीएम हाउस में हरेली त्‍यौहार मनाने के लिए आने वाले नेता और VIP भी गेड़ी चढ़ते दिखेंगे। नेता-मंत्री, विधायक पारंपरिक झूले झूलते दिखेंगे। यहां लोक कलाकार स्थानीय गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

   अपने निवास पर हरेली मनाएंगे भूपेश

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस साल भी हरेली त्‍यौहार (CG Hareli Tihar Today) अपने निवास में मनाएंगे। भूपेश ने कहा कि, रायपुर में वे अपने शासकीय निवास में हर साल की तरह इस साल भी हरेली मनाएंगे, जिसमें आम जनता भी आ सकेगी। तीज-त्‍यौहार को कांग्रेस की सरकार ने ही जीवित किया था. बता दें कि कांग्रेस सरकार में बड़े स्तर पर हरेली त्यौहार (CG Hareli Tihar 2024) मनाया जाता था।

   कृष्‍ण पक्ष की अमावस्‍या पर बनाते हैं हरेली

publive-image

CG Hareli Tihar 2024-4 Agust बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में हरेली त्‍यौहार (CG Hareli Tihar 2024) सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाते हैं। यह प्रदेश का पहला त्‍यौहार है। प्रदेश में यह त्यौहार धूमधाम से मनाते हैं।

Advertisment

यह त्‍यौहार (CG Hareli Tihar Today) कृषि पर आधारित है। इसलिए प्रदेश के किसान इसे बहुत ही ख़ुशी के साथ मनाते हैं। इस त्‍यौहार को छत्‍तीसगढ़ी में हरेली तिहार के नाम से भी जाना जाता है। इस त्‍यौहार को हरेली तिहार इसलिए बोला जाता है, क्‍योंकि सावन महिना में हर जगह हरियाली छाई रहती है। किसान अपने खेतों में धान रोपकर आते हैं, पेड़े भी हरे-भरे हो जाते हैं, जो कि किसानों की सबसे बड़ी खुशी का अहसास होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज बारिश की गतिविधियों में आ सकती है कमी, बांधों का बढ़ा जलस्तर

   औजार की होती है पूजा

हरेली तिहार (CG Hareli Tihar 2024) में कृषि से जुड़े सभी औजारों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन हर घर में स्‍वादिष्‍ट पकवान बनाए जाते हैं। किसान अपने गाय-भैंस, बेल को यह स्‍वादिष्‍ट भोजन प्रसाद के रूप में खिलाते हैं।

इससे उन जानवरों को कोई भी बीमारी नहीं होती है। हरेली तिहार के दिन सभी लोग अपने दरवाजे पर नीम की टहनी तोड़कर टांग देते हैं। इसी के साथ बहुत सारे खेल का आयोजन शुरू हो जाता है। हरेली के दिन सुबह से ही बच्चे-युवा तक 20 या 25 फीट तक गेंडी बनाते हैं, और गेंडी चढ़कर गांव में घूमते हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें