Advertisment

Hardwar Dubey passed away: नहीं रहे भाजपा के राज्यसभा के सदस्य, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

author-image
Bansal News
Hardwar Dubey passed away: नहीं रहे भाजपा के राज्यसभा के सदस्य, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

नई दिल्ली। Hardwar Dubey passed away  उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुबे ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली।

Advertisment

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा सदस्य, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।’’

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अहम योगदान दिया।मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा के कर्मठ सांसद हरद्वार दुबे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जो उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अपने अहम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करे।’’

passed away Hardwar Dubey Rajyasabha Member
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें