Advertisment

ICC T20 All-Rounder Ranking: चल गया हार्दिक का जादू ! 8वें पायदान से 5वें पर लगाई बड़ी छलांग, जानें रैकिंग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 अंतरराष्ट्रीय आलराउंडर रैंकिंग में आठ पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

author-image
Bansal News
ICC T20 All-Rounder Ranking: चल गया हार्दिक का जादू !  8वें पायदान से 5वें पर लगाई बड़ी छलांग, जानें रैकिंग

दुबई। ICC T20 All-Rounder Ranking:  भारत के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) यहां एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 अंतरराष्ट्रीय आलराउंडर रैंकिंग में आठ पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisment

जानें कैसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन

हार्दिक ने 25 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद सिर्फ 17 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह दर्शाता है कि आस्ट्रेलिया में आगामी टी20 विश्व कप में भारत के अभियान में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होगी। एशिया कप में अफगानिस्तान की धमाकेदार शुरुआत ने भी सभी का ध्यान खींचा है। टीम के खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा मिला है। आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि राशिद खान ने नंबर एक गेंदबाज बनने की ओर कदम बढ़ाए हैं। वह साथी लेग स्पिनरों आदिल राशिद और एडम जंपा को पछाड़कर दो स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 708 अंक हैं। राशिद की नजरें अब बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी (716) को पछाड़ने पर टिकी हैं लेकिन शीर्ष पर जोश हेजलवुड (792) ने बड़ी बढ़त बना रखी है। राशिद के हमवतन मुजीब उर रहमान (660) ने सात स्थान की बढ़त के साथ शीर्ष-10 में प्रवेश किया है। वह आठवें स्थान पर मौजूद भारत के भुवनेश्वर कुमार (661) से पीछे हैं।

जानें किन्हें क्या मिला स्थान

भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 रन पर चार विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में कोई नया खिलाड़ी नहीं आया है लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान 796 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और अपने कप्तान बाबर आजम (810) के साथ शीर्ष दो में शामिल हो गए हैं। अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई 23 और 37 रन की दो पारियों के साथ तीन स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं। उनके साथी रहमानुल्लाह गुरबाज इस बीच पांच पायदान के फायदे से 29वें स्थान पर पहुंच गए। अन्य दो प्रारूपों में कई फेरबदल हुए। दक्षिण अफ्रीका पर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका के कारण कप्तान बेन स्टोक्स तीनों टेस्ट रैंकिंग में आगे बढ़ने में सफल रहे। स्टोक्स ने शतक बनाने के अलावा दोनों पारियों में दो-दो विकेट चटकाए।

रविंद्र जडेजा है शीर्ष पर 

वह बल्लेबाजी रैंकिंग में नौ स्थान ऊपर 18वें, गेंदबाजी रैंकिंग में पांच स्थान आगे 38वें और आलराउंडर सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आलराउंडर की सूची में रविंद्र जडेजा शीर्ष पर कायम हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के शीर्ष दस में कोई बदलाव नहीं दिखा। आस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला चल रही है। टाउन्सविले में वेस्ले मधेवेरे ने अर्धशतक की बदौलत 38 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। जिंबाब्वे के उनके साथी रिचर्ड एनगारवा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है।

Advertisment
top 10 all-rounder in icc t20 ranking 2022 test all-rounder ranking 2021 short test t20 all-rounder ranking short t20 all-rounder ranking ranking icc test all-rounder ranking icc t20 ranking 2022 icc t20 ranking ICC Rankings icc ranking 2022 icc ranking icc odi all rounder ranking icc latest t20 all-rounder ranking 2022 icc latest ranking 2022 icc allrounder ranking icc all-rounder ranking 2021 icc all rounder ranking 2022 hardik pandya worth hardik pandya wife hardik pandya vs pakistan hardik pandya update hardik pandya tribute hardik pandya status hardik pandya song hardik pandya sixes hardik pandya six hardik pandya news hardik pandya latest news hardik pandya latest hardik pandya last over hardik pandya injury hardik pandya house hardik pandya dhoni hardik pandya bowling hardik pandya batting hardik pandya asia cup hardik pandya ad fame Hardik Pandya all-rounder ranking
Advertisment
चैनल से जुड़ें