Advertisment

Hema Malini News: हरदीप सिंह पुरी और हेमा मालिनी ने चल मन वृंदावन किताब का किया विमोचन, जानें पूरी खबर

अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और भवनों की तस्वीरों पर केंद्रित एक किताब (चल मन वृंदावन) का विमोचन किया।

author-image
Bansal News
Hema Malini News: हरदीप सिंह पुरी और हेमा मालिनी ने चल मन वृंदावन किताब का किया विमोचन, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। Hema Malini News: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और भवनों की तस्वीरों पर केंद्रित एक किताब (चल मन वृंदावन) का विमोचन किया। इस किताब (कॉफी टेबल बुक) का लेखन तथा संपादन अशोक बंसल ने किया है तथा इसे बिमटेक फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रकाशित किया है।

Advertisment

दोनों भाषाओं में प्रकाशित हुई पुस्तक

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ‘‘चल मन वृंदावन’’ की मुख्य संपादक हैं। यह किताब हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा दोनों में प्रकाशित की गयी है। केंद्रीय आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने उन्हें इस पुस्तक के विमोचन का हिस्सा बनाने के लिए हेमा मालिनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस किताब को ‘‘ब्रज भूमि के संक्षिप्त इतिहास के साथ वृंदावन के आकर्षणों और त्योहारों का जीवंत और समृद्ध विवरण’’ बताया।

जानिए क्या बोली हेमा मालिनी

इस मौके पर हेमा मालिनी ने कहा कि सूरदास, रसखान से लेकर चैतन्य महाप्रभु तक कई संतों और आध्यात्मिक कवियों ने वृंदावन के सौंदर्य और भगवान कृष्ण की लीलाओं का सजीव ढंग से वर्णन किया है, जो आगामी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। यहां नए महाराष्ट्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

MP News: अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए आज से शुरू होगी सुराज योजना, CM Shivraj करेंगे शुभारंभ

Advertisment

 Effects of Heart Medicines: हार्ट से जुड़ी दवाओं का भारतीय सहित एशियाई लोगों पर क्यों पड़ता है कम असर, जानें इस रिर्सच में

Google Employees Salary: गूगल में काम करने वाले की हैं मौज, एक घंटें काम करने पर मिलतें है डेढ़ करोड़ रुपए

Aaj Ka Mudda: चुनाव का ‘धर्म’! चुनाव से पहले बीजेपी के हुए बालदास

National Film Awards: RRR ने मारी बाजी, सरदार उधम सिंह बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

Advertisment
hardeep singh puri BIG NEWS​ hema malini news Chal Mann Vrindravan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें