Advertisment

Harbans Kapoor: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व व‍िधानसभा अध्‍यक्ष का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Harbans Kapoor: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व व‍िधानसभा अध्‍यक्ष का निधन, पार्टी में शोक की लहर Harbans Kapoor: Senior BJP leader and former Assembly Speaker passed away, wave of mourning in the party

author-image
Bansal News
Harbans Kapoor: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व व‍िधानसभा अध्‍यक्ष का निधन, पार्टी में शोक की लहर

देहरादून। देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरबंस कपूर Harbans Kapoor का सोमवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने बताया कि कपूर की पत्नी जब सुबह उन्हें जगाने गयीं तो वह नहीं उठे। उसके बाद चिकित्सक को बुलाया गया जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

आठ बार के विधायक कपूर उत्तराखंड विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्य थे। वह 2001-02 में भगत सिंह कोश्यारी मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री रहे। कपूर 2007—2012 के दौरान भुवन चंद्र खंडूरी के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। वह 1985 में पहली बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद देहरा खास और बाद में देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार चुनाव ​जीते।

विधायक के निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। धामी ने उनके शोकसंतप्त परिजनों को दुख की घडी में ढांढस बंधाया। उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए धामी ने कहा कि वह राजनीतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। उन्होंने कहा कि लगातार आठ बार चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है।

Advertisment

राज्य सरकार ने कपूर की अंत्येष्टि पुलिस सम्मान के साथ किए जाने तथा सोमवार को देहरादून जिले के सभी सरकारी ​कार्यालय बंद रखे जाने का आदेश दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया । प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कौशिक के निर्देश पर पार्टी के राज्यभर में सोमवार को होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

हरबंस कपूर का निधन नहीं रहे हरबंस कपूर who is harbans kapoor uttarakhand politics Uttarakhand Assembly Elections 2022 state News mla harbans kapoor death latest news about harbans kapoor harbans kapoor wife harbans kapoor video harbans kapoor son harbans kapoor passes away harbans kapoor mla Harbans Kapoor Ka Nidhan harbans kapoor in roorkee harbans kapoor family harbans kapoor died harbans kapoor death news harbans kapoor death harbans kapoor biography harbans kapoor dehradun-city-politics death of harbans kapoor blp mla harbans kapoor death bjp's mla harbans kapoor died BJP MLA Harbans Kapoor Passes Away bjp mla harbans kapoor death bjp mla harbans kapoor biography bjp mla harbans kapoor bjp harbans kapoor died bhai harbans singh ji
Advertisment
चैनल से जुड़ें