Advertisment

Har Ghar Tiranga : बंसल ग्रुप ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Har Ghar Tiranga : बंसल ग्रुप ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव Har Ghar Tiranga Bansal Group celebrates Har Ghar Tiranga vkj

author-image
Bansal News
Har Ghar Tiranga : बंसल ग्रुप ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Har Ghar Tiranga : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान (Bansal Har Ghar Tiranga) के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों के क्रम में बंसल परिवार हर घर तिरंगा फहराने के संकल्प को साकार करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके साथ ही बंसल ग्रुप का हस्ताक्षर अभियान भी जारी है।

Advertisment

इसी क्रम में आज बंसल ग्रुप द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित बंसल वन पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा (Bansal Har Ghar Tiranga) लगाया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अनिल बंसल चेयरमैन बंसल ग्रुप, सुनिल बंसल चेयरमैन बंसल ग्रुप, कुणाल बंसल, पार्थ बंसल, चिराग बंसल, चार्वी बंसल, बंसल कॉलेज गु्रप डायरेक्टर एचबी खुरासिया, ज्वांइट सेकेट्री संजय जैन, अवनीश हसीजा बंसल वन सीईओ, लोकेश झा, बंसल अस्पताल के सुप्रिडेंट ब्रजेन्द्र मिश्रा, बसंल न्यूज हेड शरद द्विवेदी, अशोक सिटोके, संजीव पाटिल समेत बंसल परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

आपको बात दें कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान (Bansal Har Ghar Tiranga) के तहत अगले महीने तीन दिनों तक देशभर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा है कि कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया (Bansal Har Ghar Tiranga) जाएगा और सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। इसी कड़ी में बंसल ग्रुप सरकार के इस अभियान में अपनी सहभागिता दे रहा है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें