Advertisment

Happy Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर इन संदेशों से जताएं गुरु का आभार, भेजें ये शुभकामना संदेश

इस साल गुरू पूर्णिमा का त्योहार 3 जुलाई को मनाया जाएगा। अगर आप भी गुरु का धन्यवाद देना चाहते हैं तो भेजें ये शुभकामना सन्देश.

author-image
Preeti Dwivedi
Happy Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर इन संदेशों से जताएं गुरु का आभार, भेजें ये शुभकामना संदेश

नई दिल्ली। इस साल गुरु पूर्णिमा (Happy Guru Purnima 2023) का त्योहार 3 जुलाई को मनाया जाएगा। (Guru Purnima Wishes Images Quotes 2023)   अगर आप भी गुरु का धन्यवाद देना चाहते हैं तो भेजें ये शुभकामना सन्देश.

Advertisment

आपको बता दें हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। जो इस बार 3 जुलाई को आ रहा है। पौराणिक मान्यता अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा पर देव महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इसे यानि गुरू पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं।

इस दिन होती है वेद व्यास की पूजा - Happy Guru Purnima 2023 :
आपको बता दें चूंकि इस दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसी दिन महाभारत और चारों वेदों की रचना करने वाले वेद व्यास की पूजा करने की परंपरा है। ये तो सभी जानते हैं कि ये पर्व अपने आराध्य गुरु (Happy Guru Purnima 2023) को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है।

वैसे तो गुरू के प्रति अपना आभार व्य​क्त करने के लिए किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं होती लेकिन नारद पुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा (Happy Guru Purnima 2023) पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है।

Advertisment

सबसे लोकप्रिय गुरु आराधना मंत्र - Most Popurlar Guru Mantra

"गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुदेव महेश्वर:, गुरु साक्षात्परब्रह्म तस्मैश्री गुरुवे नम:"

"Gurur Brahma Gurur Vishnu Gurur Devo Mahesvara, Guru Saakshaat Parabrahm Tasmai Shri Guruve Namah."

अर्थात, गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं और गुरु ही भगवान शंकर हैं। गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं।

Advertisment

गुरु पूर्णिमा 2023 शुभकामना संदेश

अगर आप भी अपने गुरु को गुरू पूर्णिमा (Happy Guru Purnima 2023) पर आभार व्यक्ति करते हुए संदेश भेजना चाहते हैं तो ये रहे आपके लिए गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश…

गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।

गुरु पूर्णिमा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Guru Purnima 2023

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय.
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय..

Advertisment

गुरु पूर्णिमा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

गुरु पूर्णिमा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Guru Purnima 2023

गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है…

हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2023

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु, जगत में दो ही हैं वर्ण
गुरु पूर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं

माटी से मूरत गढ़े,सद्गुरु फूंके प्राण।
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु,भव से देता त्राण।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!

गुरु पूर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें:

Guru Purnima 2023: इस दिन है गुरु पूर्णिमा, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2023 Happy Guru Purnima 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें