Advertisment

Happy Friendship Day 2022 : हर साल अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, जानें कैसे हुई इस दिन की शुरुआत

Happy Friendship Day 2022 : हर साल अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, जानें कैसे हुई इस दिन की शुरुआत happy-friendship-day-2022-why-friendship-day-is-celebrated-every-year-on-the-first-sunday-of-august-know-how-this-day-started-pds

author-image
Bansal News
Happy Friendship Day 2022 : हर साल अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, जानें कैसे हुई इस दिन की शुरुआत

नई दिल्ली। इस साल का फ्रेंडशिप डे 7 अगस्त 2022 यानि रविवार (Friendship Day 2022)  को पूरे पूरे विश्व में फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। आपको बता दें ये हर साल अगस्त First Sunday of Augustके पहले रविवार को Happy Friendship Day 2022 मनाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि हर साल ये इसी दिन क्यों मनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

Advertisment

इस दिन से हुई शुरूआत -
दरअसल फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत परागुआ से बताई जाती है। पहली बार 1958 में अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया था। फिर इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा की थी। पर आपको बता दें भारत, बांग्लादेश, अमेरिका जैसे कई देश फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाते हैं।

इस कहानी को भी माना जा सकता है कारण -
फ्रेंडशिप डे को अगस्त के पहले रविवार को ही मनाए जाने के पीछे की एक कहानी भी प्रचलित है। आपको बता दें ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पर उसका दोस्त अपने दोस्त की मौत की खबर को सहन नहीं कर पाया था। जिसके बाद उसके दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद इन दो दोस्तों की गहरी दोस्ती के असर को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने का फैसला लिया था। जिसके बाद से धीरे.धीरे ये दिन प्रचलन में आ गया। तभी से भारत सहित अन्य देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाने लगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें