Advertisment

Happy Birthday Rahul Gandhi: 51 साल के हुए राहुल गांधी, 'सेवा दिवस' के रूप में नेता का जन्मदिन मना रही है कांग्रेस

Happy Birthday Rahul Gandhi: 51 साल के हुए राहुल गांधी, 'सेवा दिवस' के रूप में नेता का जन्मदिन मना रही है कांग्रेस, Happy Birthday Rahul Gandhi turns 51 Congress is celebrating the leader birthday

author-image
Shreya Bhatia
Happy Birthday Rahul Gandhi: 51 साल के हुए राहुल गांधी, 'सेवा दिवस' के रूप में नेता का जन्मदिन मना रही है कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 51 साल के हो गए हैं। राहुल ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 19 जून को उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें। कोई होर्डिंग या पोस्टर न लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।

Advertisment

शुभकामनाओं का सिलसिला जारी

राजनीतिक दलों की विचारधारा से इतर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने राहुल गांधी के जन्म दिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी उनके स्वस्थ एवं प्रफुल्लित जीवन के लिए कामना की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी हैं. इसी तरह दक्षिण भारत के नेताओं ने भी राहुल गांधी को जन्म दिन की शुभकामानाएं दी हैं। सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट करके अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है. उन्होंने लिखा कि @RahulGandhi  जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं! ईश्वर आपको दीर्घायु करें।

https://twitter.com/ombirlakota/status/1406088928818458626

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1406108549197930497

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/1406089369690116097

सेवा दिवस राहुल गांधी जन्मदिन राहुल गांधी के समाचार राहुल गांधी का भाषण राहुल गांधी का जन्म राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी कांग्रेस Youth Congress sewa diwas by congress Sewa Diwas Ration Packets rahul gandhi twitter rahul gandhi news rahul gandhi birthday poster rahul gandhi birthday rahul gandhi news in hindi news and updates Needy Milkha singh Medical Kits Latest India News Updates india news in hindi delhi congress covid 19 coronavirus pandemic Congress president Congress Celebration bjp birthday rahul gandhi birthday #पप्पू_दिवस
Advertisment
चैनल से जुड़ें