Advertisment

Happy Birthday Captain Cool: फौजी के सपने से बनें क्रिकेट के सुपरस्टार, माही का 42वां बर्थडे आज

author-image
Bansal News
Happy Birthday Captain Cool: फौजी के सपने से बनें क्रिकेट के सुपरस्टार, माही का 42वां बर्थडे आज

Happy Birthday Captain Cool: हर व्यक्ति के लिए जहां पर सपने को पूरा करने का जुनून होता है वहीं पर संघर्ष के साथ मेहनत करता ही है ऐसे ही एक क्रिकेट के योद्धा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन है। जिन्होंने अपने सपने और संघर्ष के साथ हर बाधाओं को पार कर क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया है।

Advertisment

छोटे से मैदान की करियर की शुरूआत

आपको बताते चलें, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे मैदान से मैदान से की जहां पर वे फुटबॉल खेलते थे। जहां पर अपनी टीम के गोलकीपर थे। फुर्ती के साथ बॉल लपकने की उनकी अदा ने कोच को काफी इंप्रेस किया। इसे देखकर कोच ने अपना मन बदला और धोनी का नाम क्रिकेट के लिए दिया। यहां से ही धोनी के करियर की उड़ान शुरू हो गई थी। चीते सी फुर्ती की विकेटकीपिंग की उनकी अदा ने देखने वालों पर भी जादू कर दिया।

https://twitter.com/i/status/1677133324828155904

माही बनना चाहते थे फौजी

आपको मालूम ना हो धोनी का पहला सपना क्रिकेट ना होकर भारतीय सेना में फौजी बनना था। इसे लेकर स बारे में खुद ही खुलासा किया था। धोनी ने मिलिट्री के पैराशूट रेजीमेंट में एक बार जवानों के साथ टाइम स्पेंड कर ये बताया था कि वह फौजी बनना चाहते थे।

जानिए कितनी है धोनी की नेटवर्थ

आपको बताते चलें कि, क्रिकेट के सितारे कहे जाने वाले एमएस धोनी की कमाई और नेटवर्थ की बात की जाए तो, 1000 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। बता दें कि, आईपीएल के पहले सीजन में सबसे खिलाड़ी बनने वाले धोनी को अभी चेन्नई सुपरकिंग्स से 12 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। वहीं पर इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने विभिन्न व्यवसायों में निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का नेटवर्थ 1070 करोड़ रुपये है।

Advertisment

ms dhoni net worth ms dhoni businesses ms dhoni all you need to know ms dhoni dhoni birthday csk captain "Ms dhoni birthday
Advertisment
चैनल से जुड़ें