Advertisment

HBD Akshay Kumar: इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का ऐलान करने वाले हैं अक्षय कुमार! 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ आएंगे नजर

HBD Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस जन्मदिन पर वे अपने फैंस को एक तोहफा देने वाले हैं।

author-image
Ujjwal Rai
akshay kumar

HBD Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज (9 सितंबर) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस जन्मदिन पर वे अपने फैंस को एक तोहफा देने वाले हैं। अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

Advertisment

इनमें से कई फिल्में हैं हॉरर कॉमेडी, जो सुपरहिट रही हैं। अक्षय के फैंस को उनका कॉमेडी अवतार बहुत पसंद है। अक्षय अब अपने कॉमेडी वाले अंदाज में लौट आए हैं। वे जल्द ही एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी फिल्म लाने वाले हैं। इसके बारे में वे आज (9 सितंबर) अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।

अभय ने शेयर किया पोस्ट

शनिवार (7 सितंबर) को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डरावना और रहस्यमयी मोशन पोस्टर शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि वे अपने जन्मदिन पर एक बड़ा अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं।

Advertisment

पोस्ट में डरावना मेटल फेस

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की इस नई पोस्ट ने उनके फैंस को रोमांचित कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर “स्पेशल अनाउंसमेंट 9 सितंबर ” कैप्शन के साथ जो पोस्ट शेयर किया वो एक डरावना मेटल फेस है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में रेड कर्टन देखा जा सकता है।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म,गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन हुआ लक्ष्‍मी का आगमन

अब ला रहे भूत बंगला?

अक्षय कुमार की पोस्ट के बाद ये जानकारी सामने आई है कि वे Bhoot Bangla नाम की फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, यह अनाउंसमेंट मेकर्स की तरफ से नहीं किया गया है।

Advertisment

14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ काम करेंगे अक्षय

akshay kumar

अक्षय कुमार 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ नजर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों भूत बंगला में काम कर सकते हैं। बता कि दोनों कई हॉरर कॉमेडी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जो सुपरहिट रही हैं।

इन फिल्मों में साथ किया काम

अक्षय और प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’ और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्में की हैं। बता दें कि भूत बंगला साल 2025 में रिलीज हो सकती है।

57 साल के हुए अक्षय

अक्षय कुमार आज 57 साल के हो गए हैं। उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में 9 सितंबर 1967 को हुआ था। अक्षय ने 8वीं क्लास से ही मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। अक्षय ने बैंकॉक जाकर ताउक्वांडो की ट्रेनिंग ली और ब्लैक बेल्ट हासिल किया था।

Advertisment

वेटर का किया काम

अक्षय कुमार ने बैंकॉक में 1500 रुपए की सैलरी में वेटर का काम भी किया। रिपोर्ट के मुताबिक वापस आने के बाद उन्होंने मार्शस आर्ट्स की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी थी।

ये रहा लाइफ का टर्निंग पॉइंट

अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में एंट्री साल 1991 की फिल्म सौगंध से की थी। हालांकि, उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट तब आया जब उन्होंने उसी साल अपनी एक्शन थ्रिलर खिलाड़ी फिल्म की थी।

akshay kumar

इस फिल्म के बाद अक्षय इंडस्ट्री के जाने माने चेहरों में आ चुके थे और उसके बाद एक्टर मोहरा, जानवर, यह दिल्लगी, धड़कन, अंदाज, नमस्ते लंदन, हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, फिर हेरा फेरी समेत कई फिल्मों में नजर आए।

Advertisment

ये भी पढ़ें...Kangana Ranaut Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, ये है वजह

Advertisment
चैनल से जुड़ें