भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल Hamidia Remdesivir injection से 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन का चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लगाए जाने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन Remdesivir injection missing आज अस्पताल से गायब हो गया। रेमडेसिविर इंजेक्शन के गायब होने की जानकारी जब प्रंबधन को लगी तो वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह जांच के दौरान स्टोर रूम से इंजेक्शन के बॉक्स गायब मिले।
इसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन को दी गई। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर ही छानबीन में जुटा है। साथ ही, ये भी पता लगाया जा रहा है कि इसके अलावा भी और भी चीजें चोरी गई हैं या नहीं? पुलिस को भी मामले की जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए है।गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले आया था रेमडेसिविर इंजेक्शन का नया स्टॉक आया था।
पुलिस मौके पर पहुंची
हमीदिया अस्पताल से करीब 863 रेमडेसिविर इजेक्शन चोरी के मामले की जानकारी मिलते ही कोहेफिजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोरी में अस्पताल स्टाफ के शामिल होने का पुलिस को शक है। जानकारी मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग अस्पताल पहुंचे उनके साथ डीआईजी इरशाद वली मौके पर मौजूद रहे। संभाग आयुक्त कविंद्र कियावत, नॉर्थ एसपी विजय खत्री भी मौके पर पहुंचे।