Advertisment

Israel-Hamas Conflict: इजराइल ने गाजा पर किए हमले, जवाब में हमास ने 150 बंधकों को मारने की दी धमकी

इजराइल ने गाजा पर हमले किए तो वहीं पर हमास ने इसके बदले बड़ी बात कह दी है। यहां पर इजराइल से पकड़े करीब 150 बंधकों को मारने की धमकी दी है।

author-image
Bansal News
Israel-Hamas Conflict: इजराइल ने गाजा पर किए हमले, जवाब में हमास ने 150 बंधकों को मारने की दी धमकी

Israel-Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच दंगों का दौर जारी है वहीं पर लगातार चल रहे संघर्ष के बीच इजराइल ने गाजा पर हमले किए तो वहीं पर हमास ने इसके बदले बड़ी बात कह दी है। यहां पर इजराइल से पकड़े करीब 150 बंधकों को मारने की धमकी दी है।

Advertisment

इजराइल के पीएम ने कही बात

यहां पर चल रहे खतरनाक संघर्ष को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने हम पर हमला करके सबसे बड़ी गलती की है। हम इसकी ऐसी कीमत वसूलेंगे, जिसे हमास और इजराइल के बाकी दुश्मनों की पीढ़ियां दशकों तक याद रखेंगी।

इतना ही नहीं यहां पर पीएम ने आगे कहा, हम युद्ध नहीं चाहते थे। हम पर बहुत क्रूर तरीके से यह थोपा गया। हमने भले ही युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन इसका अंत हम ही करेंगे। इजराइल सिर्फ अपने लोगों के लिए नहीं बल्कि बर्बरता के खिलाफ खड़े हर देश के लिए लड़ रहा है।

7 अक्टूबर से शुरू है जंग

आपको बताते चलें, इस जंग में अब तक कुल 1,587 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल में 900 लोग मारे गए हैं, जबकि 2,300 लोग घायल हैं। वहीं गाजा पट्टी में 140 बच्चों समेत 687 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं 3,726 लोग घायल हुए हैं। इजराइल शनिवार को जंग की शुरुआत से लेकर अब तक गाजा में 1,707 टारगेट्स पर हमला कर चुका है। इस दौरान करीब 475 रॉकेट सेंटर्स, 23 स्ट्रैटेजिक साइट्स और 22 अंडरग्राउंड ठिकानों को निशाना बनाया गया है

Advertisment

ये भी पढ़ें

AAP MLA Amanatullah Khan: ईडी ने आप विधायक के परिसरों पर मारे छापे, मामले में जांच जारी

Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकी के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी हुए ढेर

Viral Video: शख्स ने खाट को बना डाली ‘फोर व्हीलर’ गाड़ी, वायरल वीडियो को देख शॉक्ड हुए लोग

Advertisment

High Blood Pressure: हाइपरटेंशन की समस्‍या वाले ना हो परेशान, इन हेल्दी ड्रिंक से मिलेगी राहत

इजराइल Palestine news Israel-Palestine War Israel-Hamas Conflict Israel Palestine war news israel palestine Israel hindi news israel
Advertisment
चैनल से जुड़ें