Advertisment

Halshashti vrat 28 August 2021 : हलषष्ठी व्रत कल, जानें कब से शुरू है छठ तिथि

author-image
Preeti Dwivedi
Halshashti vrat 28 August 2021 : हलषष्ठी व्रत कल, जानें कब से शुरू है छठ तिथि

नई दिल्ली। संतान की लंबी उम्र Halshashti vrat 28 August 2021 के लिए कल माताएं हलषष्ठी का व्रत रखेंगी। हिन्दू धर्म में हलषष्ठी Hal Shashthi August 2021  व्रत का अपना अलग महत्व है। संतान की दीर्घायु के लिए किया जाने वाले इस व्रत की अपनी महत्ता है। भगवान श्री बलरामजी का मुख्य शस्त्र हल व मूसल होने के कारण इसे हलषष्ठी व्रत कहते हैं।

Advertisment

पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार  Halshashti vrat 28 August 2021 बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल होने के कारण इस व्रत को हलधर (Haldhar) कहते हैं। इन्हीं के नाम पर इस त्योहार को हलषष्ठी (Hal Shashti) भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन बिना हल जोते उगाए गए अन्न को खाने का विशेष नियम व महत्व है। इस दिन गाय के दूध व दही का सेवन वर्जित है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की प्राप्ति होती है।
हिंदी पंचांग के अनुसार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी व्रत के नाम से जाना जाता है। इसी दिन बलराम जयंती Balram jayanti भी मनाई जाती है। इसे हल छठ, पीन्नी छठ या खमर छठ भी कहा जाता हैं। इस साल 2021 में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानि 28 अगस्त शनिवार को पड़ रही है।

कब से कब तक है षष्ठी तिथि
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 27 अगस्त 2021 शुक्रवार यानि आज शाम 6.50 बजे से शुरू हो रही है। जो कल 28 अगस्त को रात 8.55 बजे तक रहेगी।

भैंस के गोबर से बनती हैं छठ माता
हलषष्ठी पर घर या बाहर दीवाल पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाते हैं। जिसके बाद भगवान गणेश और मां गौरा का पूजन किया जाता है। घर में ही तालाब बनाकर महिलाएं उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं। इसी स्थान पर बैठकर पूजन होता है। जिसमें हल षष्ठी की कथा सुनी जाती हैं।

Advertisment
Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi bansal mp news today adhya Balram jayanti Halshashti vrat 28 August 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें