Advertisment

हज यात्रा के लिए MP से 7101 लोगों का चयन: पिछली साल की तुलना में महंगी हुई यात्रा, इस बार चुकाने होंगे 50 हजार एक्सट्रा

Hajj Yatra 2025: मध्य प्रदेश से हज यात्रा के लिए 7101 लोगों को चयन किया हुआ है। इंदौर शहर से सबसे ज्यादा 1600 लोग इंदौर से चुने गए हैं।

author-image
Rohit Sahu
हज यात्रा के लिए MP से 7101 लोगों का चयन: पिछली साल की तुलना में महंगी हुई यात्रा, इस बार चुकाने होंगे 50 हजार एक्सट्रा

Hajj Yatra 2025: मध्य प्रदेश से हज यात्रा के लिए 7101 लोगों को चयन किया हुआ है। इंदौर शहर से सबसे ज्यादा 1600 लोग इंदौर से चुने गए हैं। वहीं डिंडौरी जिले से मात्र 3 लोगों का चयन हुआ है। हज यात्रियों के लिए इस बार की यात्रा महंगी होने वाली है। हज पर जाने वाले लोगों को पिछली बार की तुलना में 50 हजार रुपए एक्स्ट्रा चुकाने होंगे।

Advertisment
पिछली बार से महंगी हुई यात्रा

चुने गए हज यात्रियों को पहली किस्त के रूप में 1 लाख 30 हजार 300 रुपए जमा कराना होगा। बता दें कि इस बार हजयात्रा के लिए पहली किस्त के रूप में लिया जाने वाला शुल्क पिछले साल के मुकाबले 50 हजार रुपए ज्यादा है। मध्य प्रदेश से हजयात्रा पर जाने वाले  7101 लोग (7 Thousand People Will Go To Haj Yatra) हैं। यात्रा पर जाने लोगों में सबसे कम डिडौंरी से 3 लोग पन्ना से केवल 4 लोगों का चयन हुआ है। इसके अलावा 8 लोग भिंड और 12 लोग कटनी से यात्रा पर जाने वाले हैं। सबसे ज्यादा लोग इंदौर और भोपाल से चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें: हज यात्रा के लिए MP से 7101 लोगों का चयन: पिछली साल की तुलना में महंगी हुई यात्रा, इस बार चुकाने होंगे 50 हजार एक्सट्रा

21 अक्टूबर पैसे जमा करने की लास्ट डेट

सेंट्रल हज कमेटी ने पहली किस्त के रूप में हर यात्री से 1 लाख 30 हजार 300 रुपए जमा  (Haj Yatra fees) करने के निर्देश दिए हैं। इसे जमा करने के लिए 21 अक्टूबर अंतिम तारीख है। पेमेंट ऑनलाइन ऑफलाइन भी जमा करा सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: MP Ladli Behna Yojana: किस नेता ने किया लाड़ली बहना योजना बंद होने का दावा, जानें इसकी सच्चाई

Haj Yatra haj haj pilgrims Haj journey HAJ Yatra 2025 21 October first instalment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें