Advertisment

Hair Care : सफेद बालों को देना है Blackish-Brown रंग, मेहंदी में मिलाएं ये तीन पाउडर, 1 घंटे में चढ़ेगा परमानेंट रंग

Hair Care : सफेद बालों को देना है Blackish-Brown रंग, मेहंदी में मिलाएं ये तीन पाउडर, 1 घंटे में चढ़ेगा परमानेंट रंग hair-care-to-give-blackish-brown-color-to-white-hair-mix-these-three-powders-in-henna-permanent-color-will-rise-in-1-hour-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Hair Care : सफेद बालों को देना है Blackish-Brown रंग, मेहंदी में मिलाएं ये तीन पाउडर, 1 घंटे में चढ़ेगा परमानेंट रंग

नई दिल्ली। Hair Care आज के समय में उल्टा—सीधा hair colour खानपान और बदलती लाइफ— स्टाइल life Style लोगों में असमय बालों के सफेद (White Hair) होने कारण बन रही है। ऐसे में यदि आप भी कुछ इसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं मेहंदी से जुड़े कुछ खास टिप्स। जिन्हें अपनाकर आप भी अपने बालों सफेद बालों को एक घंटे में परमानेंट ब्राउनिश—ब्लेक कलर दे सकते हैं।

Advertisment

मेहंदी में मिलाएं इस तरह से मिलाएं ये खास चीजें — Hair Care

आप भी अगर बालों को परमानेंट कलर (Permanent Colour) देना चाहते हैं तो आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं। इसमें नेचुरल हेयर कलर करने के लिए आप मेहंदी में मिलाने का ये तरीका अपना सकते हैं।

ऐसे बनाएं हिना से नेचुरल हेयर कलर — Hair Care for colour 

नेचुरल कलर पाने के लिए सबसे पहले आप आधा कटोरी मेहंदी लें उसमें समान मात्रा में इंडिगो पाउडर मिला लें। फिर इसमें 5 चम्मच आंवला पाउडर के साथ—साथ 3 चम्मच कत्था मिला लें।

ये रही बनाने की विधि — Hair Care

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी उबालें। उसमें 1 चम्मच चाय की पत्ती और एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह उबालें। फिर इसे छानकर मेहंदी में मिला दें। इसके बाद इसे या तो रात भर के लिए या फिर कम से कम 6 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चुटकी नमक मिलाकर इंडिगो पाउडर को मिलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आंवला और कत्था पाउडर को मेहंदी के साथ ही घोल लें।
  • इसके बाद 15 मिनट ​के लिए घुले इंडिगो पाउडर को मेहंदी में मिला लें।
  • फिर इस मिक्चर को बालों पर अप्लाई करें।
  • यह भी पढ़ें : Hair Care : इन चीजों का सेवन बढ़ा सकता है परेशानी, गंजा होने से नहीं रोक पाएगा कोई!
Advertisment

मेहंदी लगाने में इस बात का रखें खास ख्याल — Hair Care

  • आप जब भी मेहंदी लगाएं उसे पूरे बालों में अच्छी तरह से एप्लाई करें। इसके बाद बालों पर पॉलिथिन लपेट लें। यदि सर्दी का मौसम हो तो ही बालों को ढंके। गर्मी होने पर उन्हें खुला छोड़ दें।
  • बालों को करीब 1 घंटे लगे रहने के बाद इन्हें नॉर्मल पानी से वाश कर लें।
  • ध्यान रखें इस दौरान आपको शैंपू नहीं करना है।
  • इसके बाद अब जब बाल अच्छी तरह सूख जाए तो बालों पर नारियल के तेल से अच्छी तरह मालिश करें।
  • मालिश के तीन दिन बाद बालों को शैंपू करें।
  • इसके बाद आपको बालों में काला—भूरा रंग दिखाई देने लगेग।

Applying Henna On Hair : सर्दियों में बालों में लगा रहे हैं मेहंदी, जान लें क्या है सही तरीका

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

White Hair utility Natural Hair Dye Natural Hair Colour mehndi Life style Indigo Powder How to give Brown colour in hair home remedies for hair colour herbal hair colour tips Heena Powder heena hair colour tips hair colour hair care tips hair care Black Hair Tips
Advertisment
चैनल से जुड़ें