Advertisment

Hair Care Tips : गंजे सि‍र पर भी आएंगे बाल, करें घर की इस चीज का इस्तेमाल

Hair Care Tips : गंजे सि‍र पर भी आएंगे बाल, करें घर की इस चीज का इस्तेमाल Hair Care Tips home remedies to grow hair on head vkj

author-image
Bansal News
Hair Care Tips : गंजे सि‍र पर भी आएंगे बाल, करें घर की इस चीज का इस्तेमाल

Hair Care Tips : आज के समय में हर इंसान खुबसूरत दिखाना चाहता है। चाहे वह महिला हो या पुरूष, दोनों ही अपने लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए हर कुछ करने को तैयार रहते है। लेकिन इन दिनों प्रदूषण और अन्य समस्याओं के चलते सबसे ज्यादा बुरा असर बालों की सेहत पर पड़ रहा है। कई लोगों के सिर के बाल तेजी से झड़ने लगे है। जिसके चलते लोग गंजे सिर पर फिर से बाल लाने के लिए क्या से क्या नहीं कर रहे। कई बार तो लोग गलत साइड इफेक्ट दवाओं का इस्तेमाल कर अपने बालों को नुकसान पहुंचा देते है। आज हम एक ऐसा घरेलु उपाय बताने जा रहे है जिसके जरिए आप अपने बाल फिर से ला सकते है।

Advertisment

हमारे घर में बनने वाली सब्जी में इस्तेमाल होने वाला लहसुन हमारी सेहत के साथ साथ हमारे बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। लहसुन विटामिन बी-6, सी और मैगनिस जैसे पौष्टिक तत्व से भरा होता है, इसलिए यह बालों का झड़ना रोक कर उन्‍हें घना बनाता है। इसे आप शैंपू या फिर अपने तेल में डाल कर प्रयोग कर सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है लहसुन

लहसुन के तेल की मालिश से सिर का ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं और बालों की ग्रोथ होती है। इस तेल को बनाने के लिए लहसुन की 8 कलियां और 1 आकार का प्याज ले और उसे ब्‍लेंड कर ले। फिर एक कढाई में 1/2 कप जैतून, नारियल या अरंडी का तेल डालकर गरम करें और उसमें लहसुन और प्याज का पेस्ट डालें। तेल को तब तक गर्म करें जब तक कि गूदा भूरा न होने लगे। आंच बंद कर दें। जब तेल ठंडा हो जाए तब अपने स्कैल्प पर दो बड़े चम्मच तेल से मालिश करें। बेस्‍ट रिजल्‍ट के लिए इसे सप्ताह में 3 बार दोहराएं।

लहसुन और शहद

लहसुन के साथ साथ शहद भी होना आवश्यक है। शहद आपके बालों की नमी को रोकता है। जिससे बाल मुलायम और चमकदार बने रहते है। इसे बनाने के लिए आपको लहसुन की आठ कलियों का रस लेना होगा। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और बालों और स्‍कैल्‍प पर लगाएं इसे आप करीब 20 मिनट तक लगा के रखे। इसके बाद बालों को शैंपू से धो ले। इसे आप इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

Advertisment

लहसुन और अदरक

बालों की रूसी को दूर करने के लिए लहसुन के साथ अदरक का इस्तेमाल करे। अदरक बालों की रूसी को कम करता है और बालों को झड़ने से रोकता है। इसके लिए आपको लहसुन की 8 कलियां ले उसके साथ 2 इंच की अदरक को ब्‍लेंड करें। एक कढाई में आधा कप जैतून या नारियल का तेल गरम करें। उसमें लहसुन और अदरक का पेस्‍ट डालकर भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद तेल के ठंडा हो जाने के बाद इसे स्‍कैल्‍प और बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बाल धो लें

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें