Advertisment

Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में गिर सकते हैं ओले, मौसम विभाग ने दी जानकारी...

Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में गिर सकते हैं ओले, मौसम विभाग ने दी जानकारी... Hail may fall in these districts of the state, Meteorological Department has given information...

author-image
Bansal News
Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में गिर सकते हैं ओले, मौसम विभाग ने दी जानकारी...

भोपाल। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार उमस का मौसम बना हुआ है। साथ ही बारिश का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में बारिश के साथ ओलों की भी संभावना जताई है। प्रदेश के गुना, शिवपुरी, श्योपुर, खंडवा, ग्वालियर, खरगौन बुरहानपुर और बड़वानी जिले में ओले की संभावना जताई है। बारिश के बाद लोगों को तपन और उमस से राहत मिली है। वहीं दक्षिण भारत में मानसून की आमद भी हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश के की हिस्सों में बादल छाए रहे।

Advertisment

इसके साथ 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश भी हुई है। बारिश के बाद भी 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा बताई जानकारी के अनुसार नौतपा में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 3 सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। इसी वजह से प्रदेश में नौतपा में भी बारिश देखने को मिल रही है। पंजाब में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे होती हुई उत्तर-पश्चिमी तक एक ट्रफ लाइन जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में भी चक्रवात बना हुआ है। इस कारण पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ तक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

अरब सागर में बना चक्रबात
अरब सागर में भी चक्रवात बना है, जिसकी वजह से भोपाल, मालवा-निमाड़ में नमी आ रही है। सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी दर्ज की गई है। 24 घंटे में भोपाल में 55.1 मिमी, होशंगाबाद में 39.4, बैतूल में 11.2 मिमी, सागर में 16.2 मिमी, रायसेन में 8.6 मिमी, खंडवा में 4 मिमी, खरगोन में 3.0 मिमी, सिवनी में 1.4 मिमी, इंदौर में 0.2 मिमी, दतिया में 8.8 मिमी, टीकमगढ़ में 1.0 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बारिश के बाद भी उमस से प्रदेश को छुटकारा नहीं मिला है। प्रदेश के शिवपुरी और श्योपुर सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं।

यहां उमस का कहर लगातार जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश के आसार बताए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बुधवार को नौतपा भी खत्म हो चुका है। जल्द ही मप्र में मानसून आने की संभावना भी जताई जा रही है।

Advertisment
weather news बारिश Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार IMD MADHYA PRADESH weather Rain in MP MP Weather News mp weather update mp weather alert hot wave hot weather Rain in Madhya Pradesh Summer in Bhopal summer season weather in Bhopal winter mausam news barish ki sambhavna beautiful weather mp me barish ki news mp me weather update narish news of mp weather "Rain in Madhya Pradesh भोपाल में गर्मी भोपाल में मई का मौसम" update mp भोपाल में मौसम मध्य प्रदेश का मौसम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें