Advertisment

H. Salminicola: ऑक्सीजन के बिना भी जीवित रह सकता है यह जीव!, धरती पर इसे माना जाता है इकलौता

author-image
Bansal Digital Desk
H. Salminicola: ऑक्सीजन के बिना भी जीवित रह सकता है यह जीव!, धरती पर इसे माना जाता है इकलौता

नई दिल्ली। जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कोरोना काल में भी हमने देखा कि कई लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मारे गए। ऑक्सीजन के बीना इंसान क्या जानवर भी जीवित नहीं रह सकते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस धरती पर एक ऐसा भी जीव है जिसे जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती। सुनकर आप थोड़े हैरान जरूर हो रहे होंगे, लेकिन ये सच है। आइए आज हम आपको इस अनोखे जीव के बारे में बताते हैं।

Advertisment

अपने जीवन के लिए दूसरों पर निर्भर रहता है

इस जीव का नाम है Henneguya salminicola, इस जीव के बारे में कहा जाता है कि यह बिना सांस लिए धरती पर जिदा रह सकता है। बिना सांस लिए धरती पर जिंदा रहने वाला यह एक मात्र जीव है। यह जीव एक तरह का पैरासाइट यानी परजीवी है, जो अपने जीवन के लिए पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर रहता है।

वैज्ञानिक अध्ययन से पता चला

मालूम हो कि अधिकतर परजीवी जिंदा रहने और बढ़ने के लिए एक विशेष प्रकार के स्पोर यानी बिजाणु का प्रयोग करते हैं। यह स्पोर उन्हें जीवों के आंतरिक तंत्रों में रहने और बढ़ने में मदद करता है। वहीं, अध्ययन में अंतर्गत जब H. Salminicola को किसी मछली के टिशू में डाला गया, तो पता चला कि यह जीव जिंदा रहने के लिए सांस ही नहीं ले रहा है।

बाकी परजीवियों को जींदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है

हालांकि, बाकी परजीवियों को जींदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। लेकिन H. Salminicola बिना सांस लिए ही धरती पर जिंदा रह सकता है। वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोग में पाया कि इस जीव के अंदर सांस लेने वाली संरचना मौजूद ही नहीं होती है। इस खूबी की वजह से इसे सांस लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। जबकि इसी के क्षेणी में आने वाली बाकी जीवों को सांस लेने की जरूरत पड़ती है।

Advertisment
Science H. Salminicola Henneguya salminicola henneguya salminicola effect on humans henneguya salminicola mitochondria henneguya salminicola no oxygenhenneguya salminicola in hindi henneguya salminicola oxygen henneguya salminicola pronounce henneguya salminicola size henneguya salminicola upsc
Advertisment
चैनल से जुड़ें