Advertisment

सास ने बहू की कराई शादी: जेठ-जेठानी ने किया कन्यादान, 7 साल पहले मशहूर कवि प्रदीप चौबे के छोटे बेटे की हो गई थी मौत

Madhya Pradesh (MP) Gwalior Widow Marriage Story: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सास ने मां का बखूबी रोल ही नहीं निभाया वरन अपनी कल्याणी बहू (विधवा) की दोबारा शादी कराई

author-image
BP Shrivastava
Gwalior News

Gwalior News

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सास ने मां का बखूबी रोल ही नहीं निभाया वरन अपनी कल्याणी बहू (विधवा) की दोबारा शादी कराई। परिवार मशहूर कवि स्वर्गीय प्रदीप चौबे का है। उनके बेटे का 7 साल पहले एक हादसे में इंतकाल हो गया था। उसकी बहू की अब सास ने धूमधाम से शादी की। जेठ- जेठानी ने कन्यादान किया।

Advertisment

 बेटे आभास का 7 साल पहले हो गया था निधन

ग्वालियर के प्रसिद्ध हास्य कवि स्वर्गीय प्रदीप चौबे के छोटे बेटे आभास का 7 साल पहले भोपाल में एक हादसे में निधन हो गया था। इस घटना के कुछ समय बाद प्रदीप चौबे का भी निधन हो गया। तब से ग्वालियर में स्व. चौबे की पत्नी विनीता चौबे और छोटी बहू वर्षा रह रही थीं। पति और बेटे के जाने के बाद विनीता चौबे को अपनी छोटी बहू वर्षा की चिंता थी, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह बहू की दोबारा शादी कराएंगी।

'प्रदीप जी जिंदा होते तो वे बहू की शादी जरूर करवाते'

कल्याणी (विधवा) बहू वर्षा की सहमति के बाद 11 मई को वर्षा की दूसरी शादी हुई। कानपुर के चेतन जैन से वर्षा की शादी कराई गई। सास विनीता और जेठ ने बहू वर्षा का बेटी की तरह कन्यादान किया। स्व. कवि प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता ने कहा कि अगर पति जीवित होते तो वे भी वर्षा की दूसरी शादी जरूर कराते।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा लगाने का विवाद: तनाव के बीच मायावती का गवर्नर, HC और CM से अनुरोध, जानें क्या कहा

Advertisment

बेटी से कम नहीं बहू

विनीता ने कहा कि वर्षा बहू है, लेकिन हमारे घर में वो बेटी से कम नहीं है। विनीता ने बताया कि उन्होंने बहू वर्षा को बेटी की तरह विदा किया है। लोगों को भी इसी सोच के साथ आगे आना चाहिए। क्योंकि बेटी और बहू में कोई अंतर नहीं होता।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

इंदौर में शूटिंग कोच पर 2 और FIR: एकेडमी की बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, महिला वकील से रेप का नया मामला सामने आया

Advertisment

Indore Shooting Coach Rape Case

Indore Shooting Academy Coach Rape Case: इंदौर में लव जिहाद से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जेल में बंद कोच मोहसिन खान की ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गई है। वहीं मोहसिन पर दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन FIR में रेप और दूसरी छेड़छाड़ की है। सभी मामले अन्नपूर्णा थाने में चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Gwalior News Gwalior Widow Marriage
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें