Advertisment

MP Job Alert : मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 400 पद, 35000 सैलरी!

MP Job Alert : मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 400 पद, 35000 सैलरी! gwalior rojgar mela 2022 Employment fair will be organized 400 posts will be recruited salary up to 35000 vkj

author-image
deepak
MP Job Alert : मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 400 पद, 35000 सैलरी!

Gwalior Rojgar Mela 2022 : मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ग्वालियर जिले में 6 रोजगार मेले (Gwalior Rojgar Mela 2022) का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को इन रोजगार मेलों (Gwalior Rojgar Mela 2022) के माध्यम से निजी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। उम्मीदवार के चयन के बाद 8 हजार रूपये लेकर 35 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगाी।

Advertisment

रोजगार मेले (Gwalior Rojgar Mela 2022) को लेकर ग्वालियर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों को रोजगार मेलों (Gwalior Rojgar Mela 2022) को आयोजित करने का आदेश जारी किया है। जारी निर्देश में कहा गया है। कि रोजगार मेलों की तिथियों का प्रसार-प्रसार किया जाए ताकि गांवों के युवा इन मेलों का लाभ उठा सके।

जानकारी के अनुसार रोजगार मेलों (Gwalior Rojgar Mela 2022) का आयोजन 23 मई से 28 मई तक आयोजित होंगे। जनपद पंचायत कार्यालय भितरवार में 23 मई को, डबरा जनपद पंचायत ग्राम भगेह में 24 मई, जनपद पंचायत भितरवार ग्राम चीनौर में 25 मई, जनपद पंचायत मुरार ग्राम बेहट में 26 मई, जनपद पंचायत डबरा में 27 मई और जनपद पंचायत मुरार ग्राम सिरसौद में 28 मई को रोजगार मेले का आयोजन होगा। सभी मेलों का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

Advertisment

इन पदों और कंपनियों में होगी भर्ती

रोजगार मेलों (Gwalior Rojgar Mela 2022) में पुखराज पियोर हर्बल मार्केटिंग कंपनी मार्केटिंग मैनेजर और सेल्समेन के 100 पदों पर भर्ती करेगी। वही मारूति सुजुकी 100 पदों पर, ईगल सिक्यूरिटी सर्विसेज प्रा.लि. 100 सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर और कृष्णा इंटर प्राइजेज द्वारा मेन पॉवर सप्लाई व सुपरवाइजर के लिए 100 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित उम्मीदवार को उनकी योग्यता के अनुसार 8 हजार से लेकर 35 हजार रूपए तक का वेतन कंपनियों द्वारा दिया जायेगा। इसके अलावा कंपनी अन्य भत्ते भी देगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें