Advertisment

Gwalior Pujari News: ग्वालियर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, बांधे हाथ-पैर, मुंह में ठूंसी टॉर्च

घाटीगांव इलाके में एक मंदिर के पुजारी की हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव मंदिर के बाहर अर्धनग्न अवस्था में मिला

author-image
Preeti Dwivedi
Gwalior Pujari News: ग्वालियर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, बांधे हाथ-पैर, मुंह में ठूंसी टॉर्च

ग्वालियर। Gwalior Pujari News: शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां घाटीगांव इलाके में एक मंदिर के पुजारी की हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव मंदिर के बाहर अर्धनग्न अवस्था में मिला। प्राथमिक तौर पर हत्या का कारण चोरी या जमीनी विवाद प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisment

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा दावा, जीतेंगे 150 से ज्यादा सीटें

मुंह में ठूंस दी गई थी टॉर्च

आरोपियों ने पहले पुजारी (Gwalior Pujari News) के हाथ-पैर बांधे थे। उसके बाद उनका गला घोंट दिया। उनके मुंह में टॉर्च ठूंस दी गई। ऐसी जानकारी मिल रही है कि जिस जमीन पर मंदिर का आश्रम बना है वह बेशकीमती है। घटना घाटी गांव थाना क्षेत्र बसोटा तिराहे के पास आश्रम की बताई जा रही है। जहां आश्रम की देखरेख वर्तमान में बाबा गरीबदास कर रहे थे। वे इस आश्रम में कुटिया बनाकर रहते थे।

June Bank Holidays: जून में 12 दिन नहीं बदले जाएंगे 2 हजार के नोट, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Advertisment

दो से ज्यादा हो सकती है संख्या

जांच करने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डा.अखिलेश भार्गव का अनुसार जिस स्थिति में पुजारी की लाश मिली है, उसमें उनके हाथ-पैर बंधे हैं। मुंह में टार्च ठुंसी है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि हत्यारों की संख्या दो से ज्यादा हो सकती है।

गला घोट कर की हत्या

जांच में पाया गया है कि पुजारी (Gwalior Pujari News) की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या का कारण लूट या फिर पुराना विवाद लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो किसी नशेड़ी ने वारदात को अंजाम दिया हो। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है।

MP Breaking News Gwalior News Gwalior Pujari News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें