Advertisment

MP News: ग्वालियर में पुलिस और इनामी बदमाश योगी गुर्जर के बीच मुठभेड़, बेहट थाना प्रभारी महावीर परिहार को लगी गोली

Gwalior News: ग्वालियर में पुलिस और इनामी डकैत योगी गुर्जर के बीच मुठभेड़, थाना प्रभारी बेहट को लगी गोली, बदमाश जंगल में फरार।

author-image
Wasif Khan
MP News: ग्वालियर में पुलिस और इनामी बदमाश योगी गुर्जर के बीच मुठभेड़, बेहट थाना प्रभारी महावीर परिहार को लगी गोली

हाइलाइट्स

  • ग्वालियर में पुलिस-डकैतों की मुठभेड़

  • बेहट थाना प्रभारी महावीर परिहार घायल

  • योगी गुर्जर गैंग जंगल में फरार

Advertisment

Gwalior News: ग्वालियर में गुरुवार (06 नवंबर) सुबह पुलिस और कुख्यात योगी गुर्जर गैंग (Yogi Gurjar Gang) के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना बेहट और हस्तिनापुर के बीच के जंगलों में हुई, जहां पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में पहुंची थी। मुठभेड़ के दौरान गैंग के 3 से 4 सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, लेकिन गोली लगने से बेहट थाना प्रभारी महावीर परिहार घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डकैत जंगल में हुए फरार

मुठभेड़ के बाद डकैत मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस के अनुसार यह वही गैंग है जिसने 9 सितंबर की रात तिघरा थाना क्षेत्र में एक परिवार पर हमला कर गर्भवती महिला अंजू गुर्जर का अपहरण किया था। इस वारदात के बाद से ही योगी गुर्जर पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन (search operation) शुरू कर दिया है। पांच टीमें अलग-अलग दिशाओं में बदमाशों की तलाश में लगी हैं।

[caption id="" align="alignnone" width="1280"]publive-image डकैतों द्वारा पुलिस पर चलाई गोलियों के खाली खोखे।[/caption]

Advertisment

22 दिन से जारी जंगल अभियान

करीब 10 साल बाद पुलिस को फिर से एंटी डकैत स्क्वॉड (Anti-Dacoit Squad) बनानी पड़ी है। दो आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में यह टीम पिछले 22 दिनों से ग्वालियर-चंबल के जंगलों की खाक छान रही है। पुलिस लगातार डकैत योगी के करीब पहुंच रही है, लेकिन वह हर बार जंगल के सहारे बच निकलता है। कभी वह अपनी प्रेमिका के ससुराल में दिखता है तो कभी श्योपुर में अपने मायके की तरफ, जिससे पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।

MP Youth Congress: एमपी युवा कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, जबलपुर के यश घनघोरिया होंगे प्रदेश अध्यक्ष, 75 वोटों से जीते

Advertisment
yogi gurjar gang yogi gurjar encounter wanted criminal india police shootout gwalior police injured mp encounter news mp dacoit news MP Breaking News Madhya Pradesh Crime Gwalior shootout gwalior police Gwalior News dacoit escaped crime update india beehat thana
Advertisment
चैनल से जुड़ें