Advertisment

Gwalior news: महाराज सिंधिया ने अपने चहेते मंत्री को पहनाई हाथों से चप्पलें

author-image
deepak
Gwalior news: महाराज सिंधिया ने अपने चहेते मंत्री को पहनाई हाथों से चप्पलें

Gwalior news: ग्वालियर में मोदी सरकार के केंन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज देखने को मिला। महाराज सिंधिया ने अपने करीबी मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपने हाथों से चप्पले पहनाई। दरअसल, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का संकल्प पूरा होने पर महाराज ने खुद आपने हाथों से उन्हें चप्पले पहनाई और उन्हें आर्शीवाद दिया, तो वही मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने केंन्द्रीय मंत्री सिंधिया के पैर छुए।

Advertisment

महाराज ने उठाई चप्पले

ऐसा पहली बार हुआ कि महाराज सिंधिया ने अपने हाथों में चप्पल उठाई और किसी को पहलाई। वैसे तो लोग उनके पैर छूते नजर आते है, लेकिन इस बार महाराज सिंधिया ने खुद अपने हाथों से चप्पले उठाई और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पहनाई, यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। यह पूरा मामला अटलजी की याद में आयोजित हुए कार्यक्रम का है।

मंच पर पहनाई चप्पल

रविवार यानि 25 दिसंबर को केंन्दीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान सिंधु विहार में आयोजित अटल जी के कार्यक्रम में महाराज पहुंचे थे। इस दौरान महाराज सिंधिया ने मंच पर ही चप्पल बुलाई और अपने हाथों से मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पहनाई। इसके बाद मंत्री तोमर ने महाराज सिंधिया के पैर भी छुए।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि फूलबाग से सेवानगर रोड, गेंडे वाली सड़क की हालत खराब थी। रहवासी कई बार प्रशासन से खराब सड़कों को लेकर शिकायत कर चुके ​थे। उसी दौरान जब मंत्री तोमर क्षेत्र भ्रमण पर निकले तो लोगों ने उन्हें फिर सड़क की याद​ दिलाई। इसके बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रहवासियों की बात सुनी और संकल्प लिया कि जब तक सड़क नहीं बनती तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे। इसके बाद अफसरों की आंखे खुली और अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण को पूरा किया। ऐसे में मंत्री का संकल्प भी पूरा हो गया।

Advertisment
viral video pradyuman singh tomar scindia gwalior Scindia Scindhia in Gwalior pradyumn singh tomar pradyuman singh tomar climbed transformer Pradyuman Singh Tomar Pradhuman Singh Tomar news pradhuman singh tomar minister pradhuman singh tomar gwalior Pradhuman Singh Tomar minister pradyuman singh tomer minister pradyuman singh tomar news Minister Pradyuman Singh Tomar Minister Pradhuman Singh Tomar madhya pradesh jyotiraditya scindia speech Jyotiraditya Scindia news jyotiraditya scindia latest news Jyotiraditya Scindia in Gwalior jyotiraditya scindia gwalior tour jyotiraditya scindia gwalior jyotiraditya scindia bjp Jyotiraditya Scindia Jyotiraditya Scindhia jyotiraditya scinda casts vote in gwalior Jyotiraditya Madhavrao Scindia gwalior scindia history gwalior News in Hindi Gwalior News gwalior airport Gwalior Energy Minister Pradyuman Singh Tomar electricity minister pradhuman singh tomar Central Minister Scindhia Amit Shah in Gwalior amit shah gwalior visit
Advertisment
चैनल से जुड़ें