Advertisment

Gwalior News : पति ने छीना मोबाइल, नाराज पत्नी ने आधी रात को प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता तेल

author-image
Bansal news
Gwalior News : पति ने छीना मोबाइल, नाराज पत्नी ने आधी रात को प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता तेल

ग्वालियर। Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर  से एक दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी ने अपने ही पति पर खौलता हुआ तेल उसके प्राइवेट पार्ट पर फेंक दिया।

Advertisment

माधवी नगर का मामला

मामला शहर के कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर का बताया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति की हालत गंभीर है स्थानीय निवासियों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसी से बात करने से नाराज था पति

दरअसल, पीड़ित व्यक्ति की पत्नी पड़ोसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई महिला के पति ने उससे मोबाइल छीन कर अपने हाथ में ले लिया। इस घटना पर महिला गुस्सा हो गई। और उसने त्वरित कोई प्रतिक्रिया न देकर रात का इंतजार किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी की तलाश शुरु की

महिला का पति जब गहरी नींद में सो रहा था। तभी उसकी पत्नी तेल को गर्म करके प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला फरार हो गई । पीड़ित व्यक्ति के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पत्नी की तलाश शुरु कर दी है।

Advertisment

भगेह गांव का रहने वाला है पीड़ित व्यक्ति

32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेट नौकरी करता है। वह ग्वालियर जिले के गिजोर्रा थाना के भगेह गांव का रहने वाला है। सुनील ग्वालियर के माधवी नगर में अपनी पत्नी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले पड़ोसन ने सुनील से शिकायत की थी कि जब काम पर बाहर जाता है तो उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है।

दोनों के बीच पहले भी हो चुका विवाद

इसके बाद सुनील ने अपनी पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की मगर पत्नी पर कोई असर नहीं दिखा। वह अभी भी अपने पड़ोसी से फोन पर बातें करती थी। 6 जून की रात जब सुनील अपने घर आय़ा तो भावना अपने पड़ोसी से फोन पर बात कर रही थी।

सुनील ने आपनी पत्नी से बात ना करने के लिए कहा मगर पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद सुनील से उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई जिस पर सुनील ने उससे फोन छीन लिया।

Advertisment

MP Breaking News MP news मध्यप्रदेश न्यूज ग्वालियर न्यूज़ मप्र ब्रेकिंग न्यूज Sunil Dhaakad सुनील धाकड़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें