Advertisment

Gwalior Family Suicide: जहर खाने से पिता-बेटे की मौत, मां अस्पताल में भर्ती, सामूहिक आत्महत्या या हादसा!

Gwalior Family Suicide: ग्वालियर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने शुक्रवार को जहर खा लिया था. पिता और बेटे की मौत मां का इलाज जारी.

author-image
Rohit Sahu
Gwalior Family Suicide: जहर खाने से पिता-बेटे की मौत, मां अस्पताल में भर्ती, सामूहिक आत्महत्या या हादसा!

   हाइलाइट्स

  • एक ही परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर
  • पिता और 7 साल के बेटे ने तोड़ा दम
  • पत्नी का इलाज जारी, नहीं मिला सुसाइड नोट
Advertisment

Gwalior Family Suicide: एक ही परिवार के तीन लोगों ने शुक्रवार को जहर खा लिया था. घटना के बाद तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था.

आज पिता और 7 साल के बेटे की मौत हो गई है. वहीं मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस को आशंका है कि मामला आत्महत्या का है. 

वहीं रिश्तेदारों का मानना है कि ये एक हादसा है. गलती से खाने में जहर आया है. पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सभी एंगल से जांच कर रही है. 

Advertisment

    किचन में मिली जहर की खाली शीशी 

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के बिलहैटी गांव में की इस घटना में गांव वालों ने आत्हत्या की आशंका की बात कही है. ग्रामीणों को कहना है कि मुकेश सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा था.

ऐसे में पत्नी से उसका विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने पत्नी सुमन और बेटे तरुण को जहर दिया और बाद में खुद भी खा लिया. जब सभी लोग उल्टियां करने लगे तो परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना में मुकेश और बेटे तरुण (7 साल) की मौत हो गई. पत्नी की हालत भी गंभीर है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस की भी बात सुमन से नहीं हो पाई है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Tikamgarh Farmer ate poison: नामांतरण नहीं हुआ तो किसान ने खाया जहर, जानें कलेक्‍ट्रेट से क्‍यों किया था बाहर

   सुसाइड नोट नहीं मिला 

घटना में फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ये हादसा है या सामूहिक आत्महत्या (Gwalior Family Suicide).  क्योंकि गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोलियां खाने से पिता बेटे की मौत हुई है.

लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला न ही कोई संदिग्ध बात सामने आई जिससे समझा जाए की आत्महत्या की गई है. एसडीओपी संतोष सिंह पटेल का कहना है कि परसों रात में तीनों लोगों ने कोई जहरीली चीज खाई है.

Advertisment

जिसमें पिता और पुत्र की मौत हो गई. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

Advertisment
चैनल से जुड़ें