Advertisment

Gwalior News: MP में अरविंद केजरीवाल ने किया फ्री बिजली-पानी और फ्री शिक्षा-इलाज का वादा

ग्वालियर। Gwalior News:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार के दिन ग्वालियर से मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया।

author-image
Bansal News
Delhi News: कोविड के दौरान गई थी इन 17 वॉरियर्स की जान, अब दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों को देगी 1-1 करोड़

ग्वालियर। Gwalior News:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार के दिन ग्वालियर से मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। यहां केजरीवाल ने एमपी में फ्री बिजली-पानी और फ्री शिक्षा और इलाज का वादा किया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

Advertisment

अरविंद केजरीवाल ने बिछाई चुनवी बिसात

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से चुनवी बिसात बिछाते हुए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा की एमपी में मिली-जुली सरकार चल रही है। यहां लोग भ्रष्टाचार से परेशान हैं। लोग दिल्ली पंजाब की तरह ही सुविधा एमपी में चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल के साथ आए भगवंत मान ने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में किए वाद पूरे किए हैं। मध्य प्रदेश में भी आप तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी। भगवंत मान ने दावा किया कि एणपी की जनता भी यहां तीसरा विकल्प चाहती है।

एमपी-सीजी में प्रत्याशी उतारेगी आप

बता दें कि आप पार्टी के लिए राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। गुजरात विधानसभा के आम चुनाव में आप को कुल वोट का 12.92 फीसदी वोट मिला। इसके अलावा इसने गुजरात में एक राज्य पार्टी होने के मानदंड को पूरा किया है और दिल्ली, गोवा और पंजाब में पहले से ही एक मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी है। जिसके चलते राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके बाद से आप एमपी और सीजी में अपने प्रत्याशी उतारने पर जोर दे रहे ही।

Advertisment

छत्तीसगढ़ में भी आप तीसरे विकल्प के रूप में

इधर, छत्तीसगढ़ में भी आप तीसरे विकल्प के रूप में 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। दिल्ली ,पंजाब को जीतने के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में झाड़ू चलाने की तैयारी में है। 2 जुलाई को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जा रही है, जिसमें आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने बताया कि ना केवल विधानसभा चुनाव बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा को लेकर भी आम आदमी पार्टी अपनी चुनावी हुंकार बिलासपुर से भरने जा रही है।

यह भी पढ़ें- 

Bhopal News: अदालत में गवाही के दौरान युवक को आया हार्ट अटैक, मुंशी ने CPR देकर बचा ली जान

Bhilai: 1992 में हुए गोलीकांड को 31वां शहादत दिवस के रूप में मनाया गया, मजदूरों की आंखें हुई नम

Advertisment

CG News: यहां पढ़िए छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें- भांजे ने ही मामा के घर में की लूट

CG News: खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, 10 सालों के इंतज़ार के बाद मिली सौगात

Rajasthan News: विधानसभा चुनाव से पहले ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स’ की मदद लेगी गहलोत सरकार 

Advertisment
MP Free Electricity Free Education free treatment free water Gwalior News. Arvind Kejriwal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें