Advertisment

Gwalior Nagar Nigam Babu Rishwat: ग्वालियर नगर निगम का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, अनुकंपा नियुक्ति के बदले मांगे थे पैसे

Gwalior Nagar Nigam Babu Rishwat: ग्वालियर में लोकायुक्त ने नगर निगम के बाबू को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अनुकंपा नियुक्ति के बदले 1 लाख रुपये घूस मांगी थी।

author-image
Rahul Garhwal
Gwalior Nagar Nigam Babu Rishwat Rajesh Saxena Arrest Anukampa Niyukti hindi news

हाइलाइट्स

  • ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार
  • ग्वालियर निगम का बाबू राजेश सक्सेना अरेस्ट
  • 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू
Advertisment

Gwalior Nagar Nigam Babu Rishwat: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है। लगातार कई विभागों में सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। ग्वालियर नगर निगम का बाबू राजेश सक्सेना 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1975926902620639290

अनुकंपा नियुक्ति के बदले मांगे थे 1 लाख रुपये

ग्वालियर नगर निगम के बाबू राजेश सक्सेना ने अनुकंपा नियुक्ति के बदले 1 लाख रुपये घूस मांगी थी। आरोपी बाबू 30 हजार रुपये पहले ले चुका था। अब वो 70 हजार रुपये के लिए दबाव बना रहा था। लोकायुक्त ने रिश्वत की दूसरी किस्त 25 हजार रुपये लेते हुए उसे पकड़ लिया।

[caption id="attachment_911329" align="alignnone" width="1118"]Gwalior Nagar Nigam Babu Rishwat Rajesh Saxena Arrest रिश्वतखोर बाबू राजेश सक्सेना[/caption]

Advertisment

सफाईकर्मी महिला की होनी थी अनुकंपा नियुक्ति

ग्वालियर नगर निगम में सफाईकर्मी महिला वर्षा घंघेट के पिता का निधन हो गया था। उसने अनुकंपा नियुक्ति की मांग की। बाबू राजेश सक्सेना ने 1 लाख रुपये की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें:₹3 लाख में शुरू करें ये मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस और हर महीने पाएं बड़ा मुनाफा, पर्यावरण भी रहेगा सुरक्षित

सफाईकर्मी के पति ने की थी शिकायत

ग्वालियर नगर निगम के बाबू ने जब सफाईकर्मी वर्षा घंघेट को परेशान करना शुरू कर दिया तो उसके पति ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की। लोकायुक्त ने जांच में शिकायत को सही पाया। इसके बाद ट्रैप की प्लानिंग की गई।

Advertisment

25 हजार रुपये लेकर सफाईकर्मी के पति को भेजा

लोकायुक्त ने सफाईकर्मी के पति को 25 हजार रुपये के साथ ग्वालियर नगर निगम के ऑफिस में भेजा। जैसे ही बाबू राजेश सक्सेना ने 25 हजार रुपये लिए तो सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ा लिया।

Mandsaur Rishwat Case: महिला अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाई, नोटशीट खरीदी के चेक पर साइन करने मांगी थी घूस

MP Mandsaur lady officer Bribery Case Lokayukt Arrest: मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन कोई न कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़ा जा रहा है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के बाद भी रिश्वतखोरों में कोई डर नहीं है। आलम ये है कि अब महिला अधिकारी और कर्मचारी भी रिश्वत लेते पकड़ी जा रही हैं।

Advertisment

अब मंदसौर से सामने आए ताजा मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार की महिला प्रशासक को 15 हजार की लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने सहकारिता सहायक मैनेजर से 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Gwalior Nagar Nigam Babu Rishwat Gwalior Nagar Nigam Babu Rajesh Saxena Rishwat Gwalior Nagar Nigam Babu Rajesh Saxena Arrest Gwalior Nagar Nigam Babu Rishwat hindi news Gwalior Nagar Nigam Babu Rishwat Anukampa Niyukti
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें