Advertisment

Gwalior Murder Case: पत्नी को गोली मारकर पति बोला- हर पल घुट-घुट कर जी रहा था, अफसोस नंदिनी ने मेरे सामने दम नहीं तोड़ा

Gwalior Murder Case Update: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पत्नी को गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार पति के व्यवहार में पुलिस को कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

author-image
sanjay warude
Gwalior Murder Case

Gwalior Murder Case

Gwalior Murder Case Update: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पत्नी को गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार पति के व्यवहार में पुलिस को कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। आरोपी पति पहले की तरह पुलिस से सामान्य बातचीत कर रहा है।

Advertisment

ग्वालियर पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी अरविंद परिहार हर जवाब मुस्कुराकर दे रहा है। शुरुआती पूछताछ में अरविंद ने पुलिस से कहा कि नंदिनी ने मेरे रुपए, गाड़ियां तक हड़प लिया था और वो हर दिन नए लड़कों के साथ मौज कर रही थी। हर पल मैं घुट-घुटकर जी रहा था। अब रोज-रोज की किच-किच से छुटकारा मिला है। अफसोस कि उसे मरते नहीं देख पाया।

ब्रायफ्रेंड के साथ वीडियो देख बनाया प्लान

दरअसल, नंदिनी ठाकुर ने अपने एफबी अकाउंट पर एक वीडिया शेयर किया था। जिसमें वह अंकुश पाठक नाम के युवक के जन्मदिन में उसके साथ थी। बताया जा रहा है कि अंकुश नंदिनी का ब्रायफ्रेंड था। नंदिनी का उनके साथ जश्न का वीडियो देखकर अरविंद का पारा चढ़ गया था। उसने नंदिनी को खत्म करने की ठान ली थी।

यह खबर भी पढ़ें: MP BJP Leader Drugs Case: कार से 5.8 करोड़ कीमत का ड्रग्स का रॉ मटेरियल जब्त, 2 सप्लायर गिरफ्तार, राजस्थान जा रही थी खेप

Advertisment

पांच गोलियां चलाई, चार नंदिनी को लगी

12 सितंबर को नंदिनी अरविंद की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची थी। जहां से नंदिनी अकुश के साथ लौटी रही थी। रास्ते में अरविंद घात लगाए खड़ा था। रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम के पास अरविंद परिहार आया और दोनों को रोक लिया। जिसके बाद ताबड़तोड़ 5 गोलियां चला दी।

15 सितंबर तक आरोपी की पुलिस रिमांड

फायरिंग में चार गोलियां नंदिनी को लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद अरविंद बैठ गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड ली। पुलिस आरोपी अरिवंद से पूछताछ कर रही है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

Gwalior Golikand: नंदिनी ने चौथे BF संग की थी तीसरे पति की हत्या, अब पांचवें पति ने ली जान, मौके पर दो प्रेमी भी थे साथ

Gwalior News: ग्वालियर में शुक्रवार (12 सितंबर) दोपहर का वक्त उस समय दहशत में बदल गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी को 315 बोर के कट्टे से एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं। चार गोलियां महिला नंदिनी को लगीं और एक सड़क पर धंस गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Nandini Thakur MP news hindi news Gwalior Wife Murder Case Gwalior Wife Boyfriend Gwalior Murder Case Update gwalior murder case Gwalior Husband Wife Golikand Arvind Parihar
Advertisment
चैनल से जुड़ें