Advertisment

ग्वालियर में MBBS छात्र की मौत: हॉस्टल की पहली मंजिल से गिर गया था, बहन ने पूछा-ऊपर से गिरा तो खून क्यों नहीं निकला ?

Gwalior MBBS Student Death: मध्यप्रदेश में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर से गिरने के कारण मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई।

author-image
BP Shrivastava
Gwalior MBBS Student Death

Gwalior MBBS Student Death

हाइलाइट्स

  • ग्वालियर में एमबीबीएस छात्र की गिरने से मौत
  • बहन ने उठाए संदिग्ध मौत पर सवाल
  • पुलिस रैगिंग और हादसा, दोनों एंगल से जांच कर रही
Advertisment

Gwalior MBBS Student Death: मध्यप्रदेश में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर से गिरने के कारण 21 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट यशराज उइके की मौत हो गई। घटना के समय मेडिकल स्टूडेंट का रूम पार्टनर अंदर था, लेकिन उसे घटना का पता नहीं चला।

नीचे ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने आवाज सुनी तो वह पोर्च की तरफ पहुंचा। तत्काल वार्डन और अन्य स्टूडेंट को सूचना दी। घायल मेडिकल स्टूडेंट को सोमवार, 10 नवंबर की रात 10 बजे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसने इंटरनल इंजरी के चलते रात 12.55 बजे दम तोड़ दिया।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1988247053013807486

परिजन ने उठाए सवाल

वहीं मेडिकल स्टूडेंट यशराज उइके की बहन ने सवाल उठाए हैं कि जब वह ऊपर से गिरा तो खून क्यों नहीं निकला ? MBBS स्टूडेंट यशराज एक महीने पहले ही कॉलेज (ग्वालियर) आया था। वह मूल रूप बैतूल का रहने वाला था। सूचना के बाद परिजन ग्वालियर पहुंच गए हैं। पुलिस रैगिंग के एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हुई है। उसको ऊंचाई से गिरना बता रहे हैं। हम हर एंगल पर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी कहा नहीं जा सकता है कि यह खुदकुशी है या हादसा।

[caption id="attachment_929693" align="alignnone" width="1075"]publive-image मेडिकल स्टूडेंट यशराज उइके के परिजन और कॉलेज की छात्राएं।[/caption]

MBBS फर्स्ट ईयर का था छात्र

बैतूल के रानीपुर में रहने वाले यशराज उइके, जो पंचम उइके के बेटे हैं (21), ने इस साल नीट का एग्जाम पास किया था। उसे ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला था। दिवाली के बाद, वह लगभग 20 दिन पहले ग्वालियर आया था। वह MBBS फर्स्ट प्रॉब (फर्स्ट सेमेस्टर) का छात्र था। यहां रविशंकर शुक्ल जूनियर बॉयज हॉस्टल के पहले फ्लोर पर उसे रहने के लिए एक कमरा मिला था।

Advertisment

रूम पार्टनर को नहीं चला पता

यशराज का रूम पार्टनर गुना का प्रवीण सहरिया है। सोमवार रात करीब 9.45 बजे प्रवीण अपने रूम में था और यह रूम के बाहर ओपन एरिया में था, तभी अचानक वह संदिग्ध हालात में फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गया, जबकि उसके रूम पार्टनर को घटना का तत्काल पता ही नहीं चल सका।
नीचे जब उसके गिरने की आवाज आई तो ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स दौड़कर पोर्च में पहुंचे तो वहां यह मेडिकल स्टूडेंट पड़ा हुआ था।
कपिल कुमार नाम के गार्ड ने हॉस्टल वार्डन और अन्य छात्रों को सूचना दी।

बहन बोली- गिरा तो खून क्यों नहीं निकला ?

मृतक की रिश्ते की बहन सुषमा मुरैना से ग्वालियर आई हैं। सुषमा का कहना है कि उसका भाई ऐसा कदम बिलकुल नहीं उठा सकता है। यह खुदकुशी नहीं है। उसके साथ कुछ गलत हो रहा था या हुआ है। यदि वह ऊंचाई से नीचे गिरा और चोट लगने से मौत हुई है तो खून क्यों नहीं निकला? सुषमा ने बताया कि वह भी मुरैना में नर्स हैं, उन्हें पता है चोट लगने पर खून निकलता है।

ये भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट ने नाबालिग के गर्भपात की दी अनुमति: खंडवा कोर्ट ने भेजा था पत्र, MGM हॉस्पिटल की असिस्टेंट प्रोफेसर को फटकार

Advertisment

डीन ने कहा- यह रैगिंग का मामला नहीं है

गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि एक मेडिकल स्टूडेंट की गिरने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और आगे की जांच पुलिस कर रही है। डीन के अनुसार, यह रैगिंग का मामला नहीं है। मृतक के परिजनों या दोस्तों की तरफ से भी ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:  बालाघाट में दिनदहाड़े हत्या: गर्लफ्रेंड का सड़क पर गला काटा, लोग वीडियो बनाते रहे, आरोपी बोला- धोखा दिया

Ravi Shankar Hostel Gwalior Ragging in Medical College mysterious death of student MP student death medical student death Gwalior MBBS student dies madhya pradesh news JAH trauma center Gwalior Medical College news Gwalior Medical College accident Gwalior MBBS Student Death
Advertisment
चैनल से जुड़ें