Advertisment

Gwalior Lift Accident: बिना NOC लगी होटल की लिफ्ट गिरी, 4 लोगों के पैर टूटे, ग्वालियर में सेमिनार में भाग लेने आए थे

Gwalior Lift Accident: ग्वालियर के होटल रॉयल इन में गुरुवार को बड़ा हादसा, लिफ्ट 25 फीट ऊपर से गिरी, 5 घायल। चार के पैर में फ्रैक्चर, दो महिलाएं लापता।

author-image
BP Shrivastava
Gwalior Lift Accident

Gwalior Lift Accident

Gwalior Lift Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में स्थित होटल रॉयल इन में गुरुवार, 5 जून को बड़ा हादसा हो गया। होटल की लिफ्ट करीब 25 फीट ऊपर से अचानक टूटकर नीचे गिर गई। जिससे 5 लोग घायल हो गए। इतने की लोग घटना के दौरा लिफ्ट में सवार थे, जो ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जा रहे थे।

Advertisment

सेमिनार में भाग लेने आए थे सभी

होटल में लिफ्ट घटना में घायल हुए सभी लोग हंस एग्रो कंपनी के डीलर बताए जा रहे हैं, जो कंपनी के सेमिनार में भाग लेने के लिए होटल के बेसमेंट में मौजूद थे। जांच में यह भी पता चला है कि होटल के पास नगर निगम से लिफ्ट के लिए आवश्यक एनओसी नहीं थी। घटना के बाद होटल का पूरा स्टाफ फरार हो गया है। नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

[caption id="attachment_832916" align="alignnone" width="853"]publive-image होटल रॉयल इन में हंस एग्रो कंपनी का सेमिनार आयोजित हुआ। हादसे का शिकार हुए डिलर इसी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।[/caption]

आंखों के सामने छाया अंधेरा

लिफ्ट गिरने से घायल हुए दतिया के रखने वाले डीलर कौशलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह और चार अन्य लोग होटल की लिफ्ट से ऊपर अपने रूम में जा रहे थे। इस दौरान धमाका हुआ और लिफ्ट धड़ाम से नीचे आकर गिरी। थोड़ी देर समझ नहीं आया, क्या हुआ, लिफ्ट गिरते ही आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। सभी एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। फिर चोट का अहसास हुआ। कौशलेंद्र ने बताया कि उनके पैर की एड़ी फ्रैक्चर हो गई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  MP Politics: राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर सिंधिया ने जताया ऐतराज, जानिए क्या कहा ?

हादसे के दौरान सभी बेहोश हो गए थे

एक अन्य घायल नानूराम जाट का कहना था कि मैं ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर पर जा रहा था, तभी धमाके की आवाज के साथ लिफ्ट नीचे आकर गिर पड़ी। उस दौरान लिफ्ट में करीब 5 लोग थे। जिनमें से चार लोगों का पैर टूट गया है। लिफ्ट गिरते ही पूरी लिफ्ट के अंदर अंधेरा हो गया था। हम बेहोशी की हालत में थे। हमें नहीं पता  अस्पताल किसने पहुंचाया।

MP Congress Observer: पीसीसी ने संगठन सृजन के लिए बड़े नेताओं को मैदान में उतारा, 5 बड़े शहरों में 2-2 ऑब्जर्वर

Advertisment

MP Congress Observer List

MP Congress Observer List: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने भी संगठन सृजन को गति देने के लिए अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को PCC ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जो AICC के पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर अगले 20 दिनों में संगठन सृजन अभियान में काम करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Royal Inn Hotel Madhya Pradesh Hotel News Lift Falls Gwalior Lift Accident 2025 Hotel Royal Inn Hotel Accident Madhya Pradesh Gwalior Lift Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें